MP : युवती अपनी सहेली को घर लाई फिर बड़े भाई से करवाया दुष्कर्म : फिर धमकाते हुए बोली- किसी को बताया तो बदनाम कर देंगे

 

MP : युवती अपनी सहेली को घर लाई फिर बड़े भाई से करवाया दुष्कर्म : फिर धमकाते हुए बोली- किसी को बताया तो बदनाम कर देंगे

भोपाल में एक महिला से उसकी सहेली का बड़ा भाई एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब सहेली को इस बारे में बताया, तो उसने धमकाते हुए कहा कि अगर भाई के खिलाफ बोला, तो तुझे बदनाम कर दूंगी। इसके बाद सहेली उसे जबरन इंदौर ले गई, यहां भी उसके भाई ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशा मिलाकर फिर से दुष्कर्म किया। निशातपुरा पुलिस ने आरोपी लड़के साथ ही उसकी बहन के खिलाफ भी FIR दर्ज की है।

आज से रीवा- सतना समेत कई जगहों में रुक-रुककर तीन-चार दिन तक बारिश का सिलसिला शुरू

निशातपुरा के करोंद इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय महिला हाउस वाइफ है। टीआई निशातपुरा महेंद्र सिंह चौहान ने बताया, महिला ने अपनी सहेली पर भाई द्वारा दुष्कर्म कराने और धमकी देने की शिकायत की। महिला ने बताया कि उसकी सहेली पिंकी और उसका एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी दौरान पिंकी ने अपने भाई लोकेश रघुवंशी से पहचान करवाई।

सगाई के बाद शादी से पहले मंगेतर के साथ रह रही थी युवती, अचानक से फांसी लगाकर की आत्महत्या : जानिए वजह

लोकेश इंदौर में रहता है। बीच-बीच में भोपाल आता रहता है। इस दौरान लोकेश भी उनके घर आने लगा। 7 जून 2020 की दोपहर वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान लोकेश घर पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। डरा धमकाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से वह चुप रही, लेकिन उसने अगले दिन पिंकी को इसके बारे में बताया।

खुशखबरी : इंदौर-उज्जैन के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए मुंबई की तर्ज पर दौड़ेगी मेमू ट्रेन

महिला ने आरोप लगाया कि पिंकी ने कहा कि भाई ने ठीक ही तो किया है। वह तुमसे प्यार करने लगा है। अगर किसी को इसके बारे में बताया, तो मैं तुझे बदनाम कर दूंगी। इसके बाद जब भी लोकेश भोपाल आता था, तो महिला के साथ दुष्कर्म करता था। पिंकी भी भाई को रोकने के बजाए, उसकी मदद ही करती थी।

बेटी जन्मी तो ससुराल वालाें ने बहू को जिंदा जलाया था; पति सहित परिवार के 5 लोगों को उम्रकैद, ढाई साल के बेटे ने पुलिस की वर्दी में दी थी गवाही

इंदौर में भी दुष्कर्म करवाया

महिला का आरोप है, गत 10 जुलाई को पिंकी बहाना बनाकर उसे इंदौर ले गई। पिंकी उसे लोकेश के पास ले गई। यहां भी लोकेश ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लोकेश उसे सीहोर छोड़कर इंदौर भाग गया। महिला ने किसी तरह भोपाल पहुंचकर रविवार रात करीब 10 बजे FIR दर्ज कराई। इसमें उसने लोकेश के साथ ही उसकी पहन के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया।

Related Topics

Latest News