REWA : वैक्सीनेशन के लिए महिलाओं की उमड़ी भीड़ : स्टाक की कमी के चलते गुरुवार व शुक्रवार को बंद रहेगा वैक्सीनेशन सत्र, शनिवार को लगाया जाएगा टीका

 

       REWA : वैक्सीनेशन के लिए महिलाओं की उमड़ी भीड़ : स्टाक की कमी के चलते गुरुवार व शुक्रवार को बंद रहेगा वैक्सीनेशन सत्र, शनिवार को लगाया जाएगा टीका

रीवा. महाअभियान के दौरान तीन दिन तक वैक्सीन की डोज नहीं मिली। चौथे दिन बुधवार को 25 हजार वैक्सीन की डोज मिलने पर केन्द्रों पर लंबी कतार लगी। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में नगर पंचायतों में वैक्सीन के लिए जद्दो-जहद करते रहे। चिलचिलाधी धूप में केन्द्रों पर वैक्सीन की डोज लेने के लिए पहुंचे लोग कतार में गर्मी से बेहाल रहे। पसीना टपके के बाद भी वैक्सीन की डोज लेने के लिए डटे रहे। वैक्सीनेशन शाम छह बजे तक चला।

नवीन कलेक्टर गाइडलाइन : एक अगस्त से मंहगी हो जाएंगी जमीन की रजिस्ट्रियां : पढ़ ले ये खबर

सिंधु भवन में 1200 डोज भेजी गई थी

शहर में 25 केन्द्रों पर वैक्सीन की दस हजार डोज भेजी गई थी। देरशाम तक केन्द्रों पर कतार लगी रही। सिंधु भवन में 1200 डोज भेजी गई थी। जिसमें 1298 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। चिकित्सकों ने बताया कि लगातार भीड़ रहने पर कई वायल में 11-11 डोज निकली। सिंधु भवन के सचिव महेश ठारवानी के मुताबिक केन्द्र पर बुधवार को महिला व पुरूष की कतार अलग-अलग लगाई गई। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही।

26 जुलाई से फिर शुरू होंगी 11वीं, 12वीं की कक्षाएं : 1 अगस्त से 50 फीसदी क्षमता के साथ कालेज खोलने पर होगा विचार

मानस भवन में 800 डोज भेजी गई थी

टीकाकरण शांतिपूर्ण हुआ। मानस भवन में 800 डोज भेजी गई थी। जिसमें 805 को डोज दी गई है। इसमें दो दिव्यांग शामिल हैं। यहां पर अनुपम तिवारी ने बताया कि केन्द्र पर भीड़ अधिक रही। पेयजल आदि की व्यवस्था की गई थी। केन्द्र पर शाम छह बजे वैक्सीनेशन का काम चला। स्थानीय लोगों की लंबी कतार रही। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर केन्द्रों पर महिलाओं की कतार लंबी रही। इसी तरह जिला मुख्यालय से दूरस्थ क्षेत्र डभौरा नगर पंचायत में 500 डोज भेजी गई थी।

विधायकों ने प्रभारी मंत्री को घेरा : बैठक में कहा- बिजली और सड़क की स्थिति अच्छी नहीं प​ब्लिक करती है परेशान

महिलाओं की लंबी कतार लगी

रीवा के छत्रपति नगर स्थित आवास से मिली तगड़ी काली कमाई, घर से 1KG सोने की ईंट और 80 लाख कैश बरामद

नवीन नगर पंचातय डभौरा में महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। इसी तरह जिले के ज्यादातर केन्द्रों पर महिलाओं की संख्या अधिक रही। केन्द्र पर वैक्सीन की डोज लेने के लिए पहुंची महिलाओं ने संदेश दिया कि तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी है।

मरे को जिंदा बाता कर कराया दुकान का नामांतरण : कलेक्ट्रेट परिसर के सामने दुकान क्रमांक 5 का मामला

दो दिन बंद रहेगा वैक्सीनेशन, शनिवार को लगेगा टीका

जिला मुख्यालय पर कोल्ड चैन में वैक्सीन का स्टाक खत्म हो गया है। जिससे 15 व 16 जुलाई (गुरुवार व शुक्रवार ) को वैक्सीनेशन सत्र नहीं चलेगा। सीएमएचओ डॉ एमएल गुप्ता के मुताबिक शनिवार को वैक्सीनेशन सत्र चलेगा। 40 हजार नई डोज मिलने की संभावना है। इस दिन केन्द्र बढ़ाए जाएंगे।

अतिथि शिक्षक घोटाले के मामले में कलेक्टर रीवा ने उठाया सख्त कदम : प्राचार्य के ऊपर अपनों को लाभ दिलाने का आरोप : हो सकती है बड़ी कार्यवाही

एक्टिव केस की संख्या शून्य, 1435 की जांच

जिले में बुधवार को वैक्सीनेशन के बीच 1435 लोगों की जांच की गई। जिसमें एक भी संक्रमित नहीं मिले। सीएमएओ की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में एक्टिव केस एक भी नहीं है। जिले में अब तक 16,431 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक 147 की मृत्यु हो चुकी है। जिसमें 16284 स्वास्थ्य हो चुके हैं। एक्टिव केस एक भी नहीं हैं। चिकित्सकों ने राहत की सांस ली है।

Related Topics

Latest News