SATNA : मैहर में कोरोना की तीसरी लहर को आमंत्रण : मां शारदा देवी मंदिर में गुप्त नवरात्रि में दर्शनों के लिए उमड़ रही भीड़

 

SATNA : मैहर में कोरोना की तीसरी लहर को आमंत्रण : मां शारदा देवी मंदिर में  गुप्त नवरात्रि में दर्शनों के लिए उमड़ रही भीड़

मां शारदा देवी मंदिर में गुप्त नवरात्रि के कारण लगातार भीड़ बढ़ रही है। देवी में आस्था रखने वाले श्रद्धालु देश विदेश से आकर माता की ड्योढ़ी में माथा टेक रहे हैं। मैहर में WHO की चेतावनी बेअसर हो रही है, जिसमें आशंका जताई गई है कि धार्मिक स्थलों के कारण कोरोना की तीसरी लहर भारत मे जल्द आ सकती है।

विधानसभा में अब नहीं बोल सकेंगे ये शब्द : प्रमुख सचिव ने बताई यह बात ..

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपद से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल गुप्त नवरात्रि 11 जुलाई से 18 जुलाई तक है। मैहर में माता की सिद्धपीठ होने के कारण लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।

रफी से राकेश बनकर हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाया, फिर बेटी पर धर्म परिवर्तन के लिए कर रहा था प्रताड़ित : आरोपी गिरफ्तार

VVIP और VIP दर्शन भी है भीड़ का कारण

मैहर में प्रतिदिन सैकड़ों VVIP और VIP माता के दर्शन करने आते हैं। रैगांव विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर दोनों प्रमुख दलों के नेता भी जिले के दौरे पर हैं, जो भी VIP और VVIP दर्शन का लाभ लेते हैं। VVIP और VIP दर्शनों के कारण आमजनों को रोक दिया जाता है, जिससे भीड़ इकट्ठा होती है। नवरात्र के समय मैहर में जिले और पड़ोसी जिले की पुलिस बल को मैहर मंदिर की व्यवस्था के लिए लगाया जाता है, लेकिन गुप्त नवरात्रि के लिए पुलिस बल ने वह व्यवस्था नहीं, जिसके कारण पुलिस भीड़ को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

MP और UP में आतंक का पर्याय बना डकैत दस्यु सम्राट गौरी : 60 से ज्यादा है केस दर्ज, एक लाख से इनाम की राशि बढ़कर हुई साढ़े 5 लाख

गुरुवार सुबह से ही मैहर एसडीओपी हिमाली सोनी ने पड़ोसी थानों रामनगर, अमदरा, नादन का पुलिस बल बुलवाकर व्यवस्था में लगाया है। मैहर में भीड़ नियंत्रण के लिए नवरात्रि मेला के समय 1200 पुलिस कर्मी तैनात किए जाते हैं, लेकिन अचानक भीड़ बढ़ने से श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालाकि मैहर SDOP और थाना प्रभारी विद्याधर पांडेय ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाल रखा है और आज आने वालों की गाड़ियों को फाॅरेस्ट बैरियल पार्किग पर ही रुकवा लिया गया है।

सतना की बेटी निकिता सिंह ने भारतीय सेना की न्यायिक सेवा परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल किया

मैहर SDM ने संभाला चार्ज

मैहर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सतना कलेक्टर ने नवागत SDM धीरेंद्र मिश्रा को चार्ज देकर व्यवस्थाएं संभालने का निर्देश दिया है। मिश्रा ने मैहर पहुंचकर माता की ड्योढ़ी पर माथा टेक कर पदभार ग्रहण कर लिया है। उधर, मैहर एसडीओपी हिमाली सोनी ने मंदिर प्रांगण में मोर्चा संभालते हुए सभी चेक पॉइंट में महिला पुलिस बल और समिति के कर्मचारी की तैनाती कर दी है।

Related Topics

Latest News