REWA : पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल की पहल से बना है महाकौशल-विंध्य का सबसे लंबा FLYOVER, डेढ़ किलोमीटर से भी ज्यादा है इसकी लम्बाई : आवाजाही के लिए खोल दी गई थ्री लेन

 

REWA : पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल की पहल से बना है महाकौशल-विंध्य का सबसे लंबा FLYOVER, डेढ़ किलोमीटर से भी ज्यादा है इसकी लम्बाई : आवाजाही के लिए खोल दी गई थ्री लेन

रीवा में बना फ्लाईओवर महाकौशल-विंध्य का सबसे लंबा है। इसकी लंबाई डेढ़ किलोमीटर से भी ज्यादा है। यह तीन तरफ से आकर शहर के बीचोंबीच मिलता है। आसमान से इसे देखने पर सांप जैसा दिखता है। रीवा शहर के नवीन बस स्टैंड के पास बना थ्री लेन का फ्लाईओवर आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री ने किया 132 किलोवाट की क्षमता के 35.80 करोड़ रुपए में तैयार हुए सबस्टेशन का किया शुभारंभ

शहर में ट्रैफिक की बढ़ती समस्या से निजात दिलाने के लिए पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल की पहल पर इसे बनाया गया था। इस फ्लाई ओवर के निर्माण होने से जहां एक तरफ ट्रैफिक समस्या का समाधान हो गया। वहीं दूसरी तरफ शहर की खूबसूरती में चार चांद लग गए।

आकस्मिक चिकित्सा कक्ष के सामने बैठी नग्न महिला का वीडियो और फोटो वायरल : अचानक अस्पताल पहुँचे कमिश्नर- कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों की जमकर ली क्लास

बता दें कि लोक निर्माण विभाग के सेतु निगम द्वारा बनारस-नागपुर मार्ग पर 43.50 करोड़ की लागत से बना सरदार पटेल फ्लाई ओवर 1533 मीटर चौड़ा है। थ्री लेन फ्लाई ओवर के निर्माण से बस स्टैंड और


रीवा-प्रयागराज के पुराने नेशनल हाईवे का यातायात दबाव कम हुआ है।

ऑपरेशन मुस्कान : रीवा सायबर सेल ने 7 लाख के 44 नग गुमे मोबाइलों को खोजकर आवेदकों को किया वापस

समान फ्लाईओवर से पहले रतहता फ्लाईओवर और सिरमौर चौराहे का फ्लाईओवर बन चुका है। त्रिवेणी के आकार वाले ब्रिज का एक छोर सिरमौर चौराहे की तरफ तो दूसरा छोर रतहरा बायपास से जोड़ता है, जबकि तीसरा छोर गुढ़ रोड यानी कि शहडोल मार्ग से मिलता है।

गोविंदगढ़ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

2018 में रखी गई थी आधारशिला

सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि 12 मीटर चौड़े ओवरब्रिज के निर्माण की आधार शिला 2018 में रखी गई थी। जिसका निर्माण कार्य जून 2021 में पूरा कर लोकार्पित करा दिया है। रहतरा, सिरमौर चौराहा व समान के बाद शहर का चौथा फ्लाईओवर रेलवे का आरओबी होगा। वहीं पांचवां फ्लाईओवर ढेकहा से कमिश्नर बंगले की ओर बनने का सर्वे हो चुका है।

Related Topics

Latest News