REWA : होमगार्ड जवानों से धक्का मुक्की करने वाले 9 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज : कलेक्टर इलैया राजा टी ने लिया मामले को संज्ञान

 

REWA : होमगार्ड जवानों से धक्का मुक्की करने वाले 9 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज : कलेक्टर इलैया राजा टी ने लिया मामले को संज्ञान

रीवा कलेक्ट्रेट परिसर में घुसते समय होमगार्ड जवानों से धक्का मुक्की करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बताया गया कि उक्त मामले का ​वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसको देखने के बाद कलेक्टर इलैया राजा टी ने तुरंत संज्ञान में लिया।

बड़े स्तर पर मिर्जापुर से रीवा आ रहा 1.42 करोड़ का 9.52 क्विंटल का गांजा जब्त, केबिन की पटटी तोड़कर देखा तो 18-18 किलो की 53 बोरियां मिली : चार आरोपी गिरफ्तार

फिर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नगर सैनिक की शिकायत को आधार बनाते हुए सिविल लाइन पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा आदि की धाराओं का प्रकरण 9 लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। अब सिविल लाइन पुलिस वीडियो देखकर आरोपियों की पहचान करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।

सरेराह झपट्टा मारकर दो बदमाशों ने खींची महिला डॉक्टर की चेन : मौके पर तलाशी में चेन की लॉकेट बरामद

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार तिवारी ने बताया कि सोमवार की दोपहर 2 बजे एनएसयूआई नेता संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 9 के दो दर्जन से ज्यादा लोग जलभराव की शिकायत करने कलेक्ट्रेट आए थे। जो बाहर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। ऐसे में कलेक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड के जवानों ने मुख्य गेट को बंद कर लिया। तभी प्रदर्शनकारियों का समूह अंदर जाने की जिद करने लगा। जिसका नगर सैनिकों ने विरोध किया।

अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय के नहीं काटने होंगे चक्कर : सारथी पोर्टल पर करें आवेदन, 20 प्रश्न के सही जवाब देने पर घर बैठे बन जाएगा लाइसेंस

तभी एक दर्जन लोग जबरदस्ती गेट खोलने लगे। साथ ही छीना छपटी के चक्कर में होमगार्ड जवानों से धक्का मुक्की करने लगे। इधर बवाल की सूचना व शोर शराबा सुनकर नायब तहसीलदार सहित अन्य जिम्मेदार मौके पर पहुंचे। जिनको देखते ही ज्ञापन देने आए लोग आक्रोशित हो गए। साथ ही अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए अपनी समस्याएं बता रहे थे। इधर इस घटना क्रम का वीडिया सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसको मंगलवार की सुबह कलेक्टर इलैयाराजा टी ने देख लिया।

जामताड़ा में पुलिस की दबिश : रीवा के डॉक्टर से सिम वैरिफाई के नाम पर ठगे थे 6 लाख रुपए : गिरोह का एक सदस्य स्कॉर्पियो के साथ पकड़ाया

FIR के दिए आदेश

कलेक्टर ने वीडियो को देखने के बाद संज्ञान में लेते हुए होमगार्ड जवानों को सिविल लाइन थाने भेजा। जहां सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत को आधार बनाते हुए एनएसयूआई नेता संदीप पाण्डेय सहित आठ अन्य के खिलाफ धारा 347, 353, 188 आईपीसी 3 महामारी अधिनियम, धारा 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। साथ ही पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के प्रयास करते हुए दबिश दी है।

Related Topics

Latest News