MP : लड़की को लिवइन पाटर्नर को छोड़कर किसी और से शादी करना पड़ा मंहगा, आरोपी प्रेमी ने लड़की के अश्लील फोटो वायरल कर की छेड़छाड़ : FIR दर्ज

 

MP : लड़की को लिवइन पाटर्नर को छोड़कर किसी और से शादी करना पड़ा मंहगा, आरोपी प्रेमी ने लड़की के अश्लील फोटो वायरल कर की छेड़छाड़ : FIR दर्ज

भोपाल में एक लड़की को लिवइन पाटर्नर को छोड़कर किसी और से शादी करना मंहगा पड़ गया। पुलिस की माने तो आरोपी प्रेमी ने लड़की के अश्लील फोटो वायरल कर उससे छेड़छाड़ कर दी। आरोपी से परेशान होकर करीब एक महीने बाद लड़की ने प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि केस कमजोर करने के लिए लिवइन रिलेशनशिप में रहने की बात कह रही है।

10वीं-12वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल एग्जाम सितंबर में, 11 से 15 अगस्त के बीच रद्द करा सकते है रजिस्ट्रेशन : 1 सितंबर से 25 सितंबर के बीच होगी परीक्षा

पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाली 20 साल की लड़की की कुछ महीने पहले ही शादी हुई है। टीआई पिपलानी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि लड़की ने आरोप लगाए कि उसका शरद नाम का रिश्तेदार काफी समय से परेशान कर रहा है। रिश्तेदार होने के कारण उसका उससे परिचय था। इसी को उसने प्रेम समझ लिया।

भोपाल समेत प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में 20 अगस्त तक नाइट कर्फ्यू बढ़ा, रात 11 से सुबह 6 बजे तक रहेगा जारी : गृह विभाग ने जारी किया आदेश

उसकी कुछ महीने पहले शादी हो गई। उसे बाद से शरद ने उसका पीछा करना और रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। शरद लगातार उस पर उसके पति को छोड़कर उस पर उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कुछ अश्लील फोटो भी वायरल कर दिए।

बारिश के बाद नदी- नाले उफान पर : मां शारदा देवी के दर्शन कर लौट रहें तीन दोस्तों से 10 रुपए की शर्त के लिए जान जोखिम में डाली : वीडियो वायरल

उसने इसके बारे में अपने पति को बताया। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट की। टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि लड़की पहले आरोपी के साथ लिवइन में रहती थी। उसके बाद उसकी शादी हो गई। इसी कारण आरोपी शरद उसे परेशान करने लगा। लड़की की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ FIR कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कॉन्स्टेबल ने महिला से दोस्ती बाद किया दुष्कर्म, फिर दूसरी गर्लफ्रेंड से बनवाया वीडियो, धमकी देकर 2 साल तक किया शोषण : पुलिस ने गर्लफ्रेंड को भी बनाया आरोपी

असल कहानी यह है

लड़की के पति ने बताया कि आरोपी शरद कई दिनों से उनकी पत्नी को परेशान कर रहा है। शरद उसकी पत्नी से एकतरफा प्यार करता है। इसी कारण वह तरह से उसे फसाना चाहता है। शरद ने उनकी पत्नी से लेनदेन के फर्जी दस्तावेज बनाए है। इसकी शिकायत भी उन्होंने पिपलानी पुलिस से की है।

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर : अब बीना-कटनी, भोपाल समेत इन जगहों का ले सकेंगे पास सुविधा का लाभ

उसकी जांच चल रही है। इसके अलावा आरोपी ने उन पर अप्रैल में अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हमला किया था। उसका मामला भी अशोका गार्डन पुलिस थाने में है। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद को बचाने के लिए लिवइन रिलेशनशिप में रहने झूठी कहानी बता रहा है। पुलिस उसकी ही कहानी मान रही है।

नशे में चूर लड़कियों की कार ने युवक को कुचला : 12th एग्जाम पास होने की खुशी में पार्टी कर वापस लौट रहीं थी, SWIGGY के डिलीवरी बॉय मौत : परिवार का अकेला सहारा था

यह भी आरोप

पीड़ित पक्ष ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पिपलानी पुलिस से करीब दो महीने पहले की थी। अब जाकर उसमें FIR हो सकी है। शरद के खिलाफ उन्होंने सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट और फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने की शिकायत पहले से ही दर्ज है।

Related Topics

Latest News