REWA : एक बार फिर दिनदहाड़े मारपीट का वीडियो वायरल : IG से लेकर SP तक आए हरकत में, पहले युवक को कट मारी फिर जबरन पैसा वसूलने 1 घंटे तक सुनसान जगह में ले जाकर की पिटाई
रीवा। अमहिया थाना क्षेत्र में अस्पताल चौक के पास गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां कुछ आरोपी पहले भरे बाजार युवक को टक्कर मार दी। फिर खुद बाइक के हुए नुकसान का पैसा देने की बात कबूल की, लेकिन कुछ देर बाद उसके आधा दर्जन साथी आ गए। युवक की पिटाई करते हुए उसे बाइक से सुनसान जगह ले गए, जहां करीब एक घंटे तक पिटाई के बाद छोड़ा। इसका वीडियो भी बनाया। कुछ लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। मामला सामने आने के बाद शनिवार सुबह पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है।
अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे पीड़ित अशोक गुप्ता बाइक से अस्पताल चौक की ओर जा रहा था। तभी अज्ञात शरारती तत्व बाइक से आए और ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। हादसे के बाद अशोक की बाइक का नुकसान हो गया। ऐसे में आरोपियों ने फोन कर घर से पैसे बुलाने की बात कही।
कुछ देर बाद उनके आधा दर्जन साथी पहुंच गए। जिन्होंने पीड़ित की बाइक छीनकर मारते हुए बाइक पर बैठा लिए। फिर चिरहुला मंदिर के पास सुनसान जगह ले गए। जहां करीब एक घंटे तक पिटाई की। साथ ही, आरोपी लोग पीड़ित की बाइक नहीं दे रहे थे।
बिना सबूत कैसे जाता पुलिस के पास
पीड़ित परिवार का कहना है, जब अशोक गुप्ता न आरोपियों का जानता है और न पहचानता था। ऐसे में बिना सबूत के कैसे पुलिस के पास शिकायत करने जाता। शुक्र है कि वीडियो वायरल हो गया। ऐसे में खुद पुलिस आरोपियों को पकड़ ली है। वरना वह दर्द से कराहता हुआ बदहवास हालत में पड़ा रहता।
रीवा दोहरा हत्याकांड : 6 दोस्तों ने मिलकर की थी हत्या, SP ने किया खुलासा, बहन पर रखते थे बुरी नजर
शनिवार सुबह वायरल हुआ वीडियो
पुलिस ने बताया, शनिवार सुबह 8 बजे से अस्पताल चौके के पास मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा था। इसके बाद आईजी उमेश जोगा से लेकर रीवा एसपी राकेश सिंह हरकत में आए। तुरंत अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने पीड़ित अशोक गुप्ता को ढूंढ़ा निकाली। कहानी जानने के बाद आरोपियों को खोजते हुए चार की गिरफ्तार की ली है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।