REWA : प्रेम जाल में फंसाकर रेप : किराये के मकान में रहती थी युवती, शादी का झांसा देकर किशोरावस्था से बना रहा था शारीरिक संबंध : आरोपी पहुंचा जेल

 

REWA : प्रेम जाल में फंसाकर रेप : किराये के मकान में रहती थी युवती, शादी का झांसा देकर किशोरावस्था से बना रहा था शारीरिक संबंध : आरोपी पहुंचा जेल

रीवा शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत किराये के मकान में रहने वाली युवती के साथ दैहिक शोषण करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शादी का झांसा देकर किशोरावस्था से शारीरिक संबंध बना रहा था। जब भी पीड़िता विवाह की बात रखती थी। तब आरोपी मुकर जाता था। ऐसे में थक हारकर युवती महिला थाने पहुंची थी।

अश्लील वीडियो भेजने का मामला : पोर्न लिंक भेजने वाले शिक्षक को DEO ने 50 किलोमीटर दूर किया अटैच, नहीं काम आई सिफारिस

जहां उसने महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष शिकायती आवेदन देकर पूरी कहानी बताई। विवेचना के बाद पीड़िता के बयान उपरांत मेडिकल चेकअप कराकर। इसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराओं का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। बीती रात आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल रीवा भेज दिया है।

बाइक चोरी का बड़ा खुलासा : बदमाशों के चोर गिरोह से 10 गाड़ियां बरामद, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि किराये के मकान में रहने वाली एक किशोरी की दोस्ती तीन वर्ष पहले प्रद्युम्र सोंधिया निवासी खरहरी थाना सेमरिया से हो गई थी। तब युवक ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ते ही आरोपी ने साथ में जीने मरने की कसमें खाई। पीड़िता की मानें तो आरोपी किशोरावस्था में ही झांसे में लेकर दुष्कर्म करने लगा था। ये सिलसिला करीब तीन साल तक चलता रहा।

रीवा कलेक्टर ने जारी की नई गाइडलाइन : अब शादियां में रात 10 बजे तक ही बजेंगे डीजे

इधर जब भी पीड़िता ने आरोपी के सामने शादी की बात रखी तो टाल देता था। ऐसे में कुछ दिन पहले परिजनों को पूरे मामले की जानकारी देकर पीड़िता महिला थाने पहुंची थी। जिसने पूरी आप बीती महिला पुलिस अधिकारी को बताई। पीड़िता के बयान उपरांत गहनता से विवेचना की गई। साथ की एमएलसी में रेप की पुष्टि होने पर अपराध दर्ज किया। बीती रात आरोपी के गांव में होने की सूचना मुखबिरों में मिल थी। ऐसे में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था।

Related Topics

Latest News