khandawa murder case : युवती के शरीर पर चाकू से किए 27 वार : BF को पकड़ने पुणे पहुंची पुलिस; पहले भी पहली प्रेमिका के लिए खुद को मारी थी गोली

 

khandawa murder case : युवती के शरीर पर चाकू से किए 27 वार : BF को पकड़ने पुणे पहुंची पुलिस; पहले भी पहली प्रेमिका के लिए खुद को मारी थी गोली

खंडवा नगर निगम की क्लर्क के मर्डर मामले में पुलिस को उसके बॉयफ्रेंड पर शक है। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पहले पुणे से खंडवा आया था, तब रजनी उसे रेलवे स्टेशन से घर लाई थी। रजनी ने शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। विवाद बढ़ने पर पीठ और पेट में चाकू घोंप दिए। पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चाकू के वार के 27 निशान मिले हैं। संदेही बॉयफ्रेंड को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पुणे गई है।

महिला क्लर्क की चाकू मारकर हत्या : मंगलवार को होनी थी सगाई, प्रेम प्रसंग की आशंका : पानी की टंकी से शव बरामद

पुलिस ने पूछताछ के लिए संदेही के बाप को बुरहानपुर से उठाया है। बुरहानपुर जिले की शिकारपुरा पुलिस उसे देर रात उठाकर खंडवा लाई। उससे थाना शहर कोतवाली में लंबी पूछताछ चली। इस दौरान एडिशनल एसपी सीमा अलावा पहुंचीं। थोड़ी देर बाद एसपी विवेक सिंह भी थाने पहुंचे। दूसरी तरफ मामले को ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज : शादी का झांसा देकर 10 माह तक बनाए शारीरिक संबंध

कॉलेज पढ़ाई के लिए रिश्तेदार साथ रहती थी

रजनी मासरे खंडवा नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग में तृतीय श्रेणी कर्मचारी थी। पिता जयराम और परिवार पंधाना तहसील के गांव हेमगिर का रहने वाला है। रजनी का अगस्त 2021 में नगर पालिका सीधी से खंडवा ट्रांसफर हुआ था। खंडवा में रामनगर स्थित साईं मंदिर के पास किराए का मकान ले रखा था। साथ में दूर की रिश्तेदार राधिका रहती थी, जो कॉलेज की पढ़ाई कर रही है। घटना के समय वह कोचिंग गई हुई थी। घर लौटी तो मकान पर ताला लटका हुआ था। इस बारे में परिवार वालों को बताकर वह अपने गांव दीपला चली गई।

लड़कियों को राह चलते प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले सिरफिरे युवक को पुलिस ने पकड़ा, लड़की ने हिम्मत कर बनाया था VIDEO

संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखता है बॉयफ्रेंड

रजनी का बॉयफ्रेंड कपिल शाह पुणे में नौकरी करता है। वह मूल रूप से बुरहानपुर का रहने वाला है। दोनों का प्रेम-प्रसंग लंबे अरसे से है, जब रजनी ने नौकरी की शुरुआत बुरहानपुर नगर निगम से की थी। बताया जा रहा है कि रजनी अपने बॉयफ्रेंड कपिल से शादी करना चाहती थी, लेकिन कपिल संभ्रान्त परिवार से ताल्लुक रखता है। वह रजनी से शादी नहीं करना चाहता था।

प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज : शादी का झांसा देकर 10 माह तक बनाए शारीरिक संबंध

फोन बंद आया तो मां गांव से खंडवा आई

शुक्रवार को कोचिंग से लौटी राधिका ने रजनी के परिवार वालों जानकारी दी थी कि मकान पर ताला लगा हुआ है। शाम को परिजन ने रजनी को फोन लगाया तो स्विच ऑफ बताया। शनिवार को रजनी की मां बसंती बाई अपने गांव हेमगिर से खंडवा आई, इधर-उधर देखा तो रजनी का स्कूटर 200 मीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मिला। अपने भाई के लड़के देवेंद्र उर्फ चिंटू को लेकर पुलिस थाने गई, जहां गुमशुदगी दर्ज कराई।

शादी के 3 साल बाद भी दो लाख के लिए किया प्रताड़ित : अब पति समेत सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

नल से पानी की जगह निकल रहा था खून

बेटी की तलाश में मां और ममेरा भाई किराये के मकान पर पहुंचे। यहां सामने ताला लटका हुआ था, ममेरे भाई देवेंद्र ने पीछे की ओर जाकर देखा तो दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो चारों ओर खून नजर आया। ताले पर भी खून के दाग लगे हुए थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो किचन के नल से लाल कलर का पानी टपक रहा था। इसके बाद पानी की टंकी में झांककर देखा तो युवती का शव नजर आया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो पेट और पीठ पर कई घाव नजर आए। रात को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

जज ने बना दी जोड़ी : ड्रामा, इमोशंस, एक्शन सब कुछ फिल्म सा, ये रील नहीं रियल लव स्टोरी है..

बॉयफ्रेंड सिरफिरा, पहली प्रेमिका के लिए खुद को मारी थी गोली

कपिल के बारे में पुलिस ने बताया कि यह पहले भी बुरहानपुर में एक लड़की के प्रेम में साइको हो चुका था। लड़की की सगाई हो चुकी थी। कपिल ने इस बात को लेकर हंगामा किया था। उसने लड़की के परिजन को फंसाने के लिए हाथ पीछे रखकर खुद को गोली मार ली थी और इल्जाम उसके परिवार पर लगा दिया था।

Related Topics

Latest News