MP : नकली सरकार की असली माफी : मैं मंत्री का भतीजा हूं; पुलिस के डंडे पढ़ते ही बोला, माफ करिएगा जोश में होश खो बैठा

 

MP : नकली सरकार की असली माफी : मैं मंत्री का भतीजा हूं; पुलिस के डंडे पढ़ते ही बोला, माफ करिएगा जोश में होश खो बैठा

मैं मंत्री का भतीजा हूं... मैं ही सरकार हूं... ऐसा कहकर पुलिस को धमकाने वाले फर्जी भतीजे ने केस दर्ज होते ही माफी मांग ली। मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ के पचोर का है। जहां शादी समारोह में रात 2 बजे डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पहुंची थी। उसने खुद को पंचायत मंत्री का भतीजा बताकर पुलिसवालों को धमकाया था। केस दर्ज होने के बाद अब वह गिड़गिड़ाने लगा है। उसने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जोश में आकर ये हरकत करने की बात कही। इतना ही नहीं खुद को मंत्री का ओरिजनल भतीजा बताने वाला युवक अब खुद को आम आदमी बता रहा है। वहीं, पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि पुलिस को धमकाने वाले से उनका कोई रिश्ता नहीं है। यही नहीं, उन्होंने खुद एसपी से युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। युवक के खिलाफ पचोर थाने में केस दर्ज किया गया है।

सीधी भर्ती में 73% आरक्षण देने का आदेश जारी : वर्गवार आरक्षण को लेकर क्या स्थिति बनेगी? जानिए नई पॉलिसी

दरअसल, शनिवार को पचोर के मैरिज गार्डन में गुना के ख्यावद से दृगपालसिंह सिसौदिया के बेटे अश्विनी सिंह की बारात आई थी। यहां राजेंद्र सिंह की बेटी अंजलि कंवर के साथ उसकी शादी होनी थी। बारातियों में उदयराज सिंह नाम का युवक भी शामिल था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2 बजे पुलिस यहां डीजे बंद कराने पहुंची। इस दौरान उदयराज ने पुलिस के साथ बदतमीजी की थी।

कैंडल से जगमग हुआ कारोबार : 50 साल की सीमा आज देशभर में मार्केटिंग कर कमा रहीलाखों, हर महीने 500 से ज्यादा ऑर्डर

इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोका, तो उदयराज अभद्रता पर उतर आया। इसके बाद पुलिसकर्मी चले गए। बाद में पुलिस ने उदयराज सिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ ही कोलाहल अधिनियम, गाली-गलौज करने सहित धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

पंचायत मंत्री ने एसपी से फोन करके कहा था- मेरा भतीजा नहीं

SP प्रदीप शर्मा ने मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया को इस घटना से अवगत कराया था। SP को मंत्री ने बताया कि उदयराज नाम का मेरा भतीजा नहीं है। दरअसल, उदयराज सिंह सिसोदिया किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का भतीजा निकला। उसने पुलिस को धमकाने के लिए मंत्री का नाम लिया था।

पुलिस को धमकाते हुए ये कहा था आरोपी ने

यहां वे पुलिसवालों पर चिल्लाते हुए कहते हैं कि उदयराज सिंह सिसोदिया खुद यहां बैठा है। बुलाओ TI को…कौन है यहां का TI। लगाओ फोन उसे। सरकार हमारी है। शासन हम हैं..प्रशासन हम हैं। बोल दो TI को पंचायत मंत्री का भतीजा बैठा है यहां, जो उखाड़ना है उखाड़ लो। फर्जी नहीं हैं, ओरिजिनल हैं हम। मामला गरमाता देख रात में पुलिस वहां से लौट गई थी। राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा ने उदयराज सिंह सिसोदिया के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा था।

लॉ ऑफ कोट : अब न्यायालय में वकीलों के अलावा कोई भी व्यक्ति या लॉ के छात्र कोट पहनकर नहीं घूम सकेंगे

मैं मंत्री का भतीजा हूं, मैं ही सरकार हूं...:रात 2 बजे DJ बंद कराने पहुंची पुलिस से की गालीगलौज, बोला-ओरिजिनल हूं; निकला कांग्रेस नेता का भतीजा

Related Topics

Latest News