Russia Ukraine War : रूसी गोलीबारी में गई भारतीय छात्र की जान : PUC में 97% अंक मिले, फिर भी नहीं मिली मेडिकल सीट, एजुकेशन सिस्टम पर पिता ने उठाए सवाल

 

Russia Ukraine War : रूसी गोलीबारी में गई भारतीय छात्र की जान : PUC में 97% अंक मिले, फिर भी नहीं मिली मेडिकल सीट, एजुकेशन सिस्टम पर पिता ने उठाए सवाल

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में आम लोगों की जाने जा रही है। रूस लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रहा है। वहीं, सेना कई शहरों में बम गिरा रही है। जंग के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए लोग सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहे हैं। इस युद्ध में कई लोग अपनी जान गंवा चुके है। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की रूसी हमले में मौत हो गई। ह खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फोर्थ ईयर का छात्र था। नवीन की मौत के बाद उनके घर में मातम छाया हुआ है। नवीन के पिता ने देश के एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाए हैं।

ALSO READ MORE :  IIT कानपुर प्रोफेसर राजेश रंजन की नई स्‍टडी : MP में आ सकती है कोविड की चौथी लहर?

PUC में 97% अंक मिले, फिर भी नहीं मिली मेडिकल सीट

नवीन के पिता ने कहा कि वह डॉक्टर बनने का सपना लेकर एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गया था। अपने देश के शिक्षा प्रणाली सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि पीयूसी में नवीन ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके लिए बावजूद उनके बेटे को प्रदेश में मेडिकल की एक सीट भी नहीं पाई।

ALSO READ MORE : Realme कल भारत में लॉन्च कर रहा अपनी Dizo Watch 2 Sports, 10 दिन के बैटरी बैकअप के साथ ये होगी कीमत ....

मेडिकल की एक सीट के लिए होते है करोड़ों खर्च

यूक्रेन के खारकीव में रूसी गोलीबारी में जान गंवाने वाले नवीन के पिता ने कहा कि आज समय में सभी माता पिता अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रहे है। अच्छे नंबर आने के बाद भी कॉलेजों में चयन नहीं हो पाता है। नवीन के पिता ने कहा कि अपने देश में मेडिकल की एक सीट के लिए करोड़ों रपए खर्च करने पडते है। वहीं इससे कम खर्च में भारतीय बच्चे दूसरे देशों में यहीं पढ़ाई करने के लिए जाते है।

ALSO READ MORE : Russia Ukraine War : यूक्रेन में बमबारी के कारण एक भारतीय छात्र की मौत, कर्नाटक का रहने वाला था युवक

नवीन खान लेने के लिए निकला था बाहर

आपको बता दें कि मंगलवार को यूक्रेन पर रूस के हमले में भारतीय छात्र नवीन कुमार की मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय के अनुसार युद्ध के छठवें दिन खार्किव शहर में नवीन की जान चली गई। मृतक छात्र नवीन कर्नाटक का रहने वाला था। उसकी उम्र 21 साल थी और वह खाना लेने के लिए बाहर निकला था।

Related Topics

Latest News