REWA : रेपिस्ट दूल्हा गिरफ्तार : प्रेमिका से शादी का वादा कर कई बार बनाये संबंध, उधर दूसरी के साथ ले रहा था सात जन्मों के वादे, दुष्कर्म का मामला दर्ज

 

REWA : रेपिस्ट दूल्हा गिरफ्तार : प्रेमिका से शादी का वादा कर कई बार बनाये संबंध, उधर दूसरी के साथ ले रहा था सात जन्मों के वादे, दुष्कर्म का मामला दर्ज

रीवा शहर की महिला थाना पुलिस ने एक रेपिस्ट दूल्हा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का युवक अपनी प्रेमिका से शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद युवती से दूरियां बनाते हुए युवक अपने गांव चला गया। जहां घर वालों की मर्जी से शादी तय कर लिया। 

शिक्षा विभाग में हड़कंप : फिर छात्रा से प्राचार्य द्वारा अश्लील बातें करने का मामला उजागर

वहां पर दूल्हा दूसरी महिला के साथ सात जन्मों के वादे करते हुए शादी रचा लिया। इधर रात में ही प्रेमिका को अपने प्रेमी के शादी होने की भनक लग गई। जिसके बाद युवती महिला थाने पहुंच गई। पीड़िता के बयान लेकर थाना प्रभारी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। सुबह ससुराल से दूल्हा और दुल्हन की विवाई हुई। तभी घर से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ASort कंपनी द्वारा की गई 26000 की ठगी : छात्रा ने SP से लगाई गुहार, युवकों की तलाश जारी

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिनों एक युवती शिकायत दर्ज कराने आई थी। आरोप लगाया था कि रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का युवक उससे शादी का वायदा किया था। जिसके बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे शारीरिक संबंध बनने लगे। अब युवक मुझे छोड़ दूसरी युवती से विवाह कर रहा है। जबकि आरोपी युवक ने लिखित रूप से वायदा भी किया था।

युवती की शादी तय होने बाद भी तुड़वाने की नियत से मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वर्षों तक प्यार का नाटक करने वाला आरोपी अब शादी से मुकर रहा है। पीछा छुड़ाने के लिए चोरी से बीती रात शादी कर ली है। बारात लौट कर घर आने वाली है। महिला पुलिस ने पीड़िता के बताए अनुसार घर में दबिश देकर आरोपी दूल्हे को पकड़ कर थाने लाई। जहां आरोपी दूल्हे का बयान लेने के बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Related Topics

Latest News