REWA : रीवा की बिटिया प्रियंवदा शुक्ला का सिविल जज के पद पर हुआ चयन : लगातार तीन बार इंटरव्यू में हुआ था चयन

 

REWA : रीवा की बिटिया प्रियंवदा शुक्ला का सिविल जज के पद पर हुआ चयन : लगातार तीन बार इंटरव्यू में हुआ था चयन

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा घोषित सिविल जज वर्ग 2 के परिणाम में रीवा की बिटिया का जज के पद पर चयन हुआ है। शुभचिंतकों ने बताया कि खरहरी गांव में 29 जनवरी 1992 को जन्मी प्रियंवदा शुक्ला पर्यावरणविद डॉ. उपेंद्रमणि शुक्ला व प्रेमवती शुक्ला की पुत्री हैं। डॉ. उपेंद्रमणि शुक्ला पर्यावरण विभाग भोपाल में मुख्य वैज्ञानिक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

अजय देवगन की Runway 34 फिल्म में दिखेंगी रीवा की बेटी मायरा, देशभर के सैकड़ों मल्टीप्लेक्स में एक साथ 29 अप्रैल को होगी रिलीज

बता दें कि 23 अप्रैल को मप्र हाईकोर्ट ने सिविल जज वर्ग-2 परीक्षा 2019 के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए। 350 उम्मीदवारों में शामिल 137 को सफल घोषित किया गया। इसमें सामान्य वर्ग के 98, ओबीसी के 12, एससी के 21 व एसटी के 6 उम्मीदवार सफल हुए हैं। वहीं प्रियंवदा शुक्ला को 60वीं रैंक मिली है। प्रियंवदा को 237.67 नंबर मिले है।

गांजे की बड़ी खेप पकड़ाई : उड़ीसा से बस में 20 किलो 500 ग्राम गांजा लेकर आ रहे तस्कर को चोरहटा पुलिस ने पकड़ा

भोपाल में हुई प्रियंवदा की शिक्षा–दीक्षा

परिजनों ने बताया कि प्रियंवदा शुक्ला की शुरुआती शिक्षा–दीक्षा भोपाल में ही हुई है। वह भोपाल नेशनल ला युनिवर्सिटी से एलएलबी और एलएलएम कर सिविल जज की तैयारी शुरू की।। इसके पहले लगातार तीन बार सिविल जज का इंटरव्यू दे चुकी है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण परिवेश से जुड़ी प्रियंवदा पर्यावरण और जीव प्रेमी हैं। चयन के बाद गांव वालों में खुशी का माहौल है।

नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बना के रेप करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दादा संस्कृत भाषा के विद्वान

खरहरी गांव निवासी प्रियंवदा के दादा कमला प्रसाद शुक्ला संस्कृत के विद्वान है। वे 96 वर्ष की अवस्था में भी धार्मिक कृत्य संपादन में कोई कमी नहीं रखते। उन्होंने प्रियंवदा के चयन को ईश्वर का आशीर्वाद बताया है। चयन पर दिनकर प्रसाद शुक्ला, उमेश दत्त शुक्ला, अशोक पाण्डेय, विजय नारायण त्रिपाठी, कैलाश पाण्डेय, सेवानिवृत्त जज यसएन द्विवेदी, प्रभा शुक्ला, अनीता त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी आदि ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Topics

Latest News