MP LIVE : छतरपुर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने की खुदखुशी तो भोपाल में युवती की हत्या कर फेंकी लाश

 

MP LIVE : छतरपुर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने की खुदखुशी तो भोपाल में युवती की हत्या कर फेंकी लाश

छतरपुर में शादी से एक दिन पहले होने वाली दुल्हन ने तालाब में कूदकर जान दे दी। घटना सिटी कोतवाली थाना इलाके में शनिवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच की है। नीलू वंशकार की शादी 15 मई को दिनेश के साथ होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। युवती का मोबाइल तालाब के किनारे पड़ा मिला। परिजन ने राहुल अहिरवार पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह उसे परेशान करता था। उसने घर आकर बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी।

मंत्री की बहू का सुसाइड मामला : भाई ने मंत्री के सामने चिल्लाकर कहा; 302 का लगना चाहिए, मंत्री हैं तो क्या हुआ...

सिवनी में हुई आदिवासियों की हत्या के मामले की जांच SIT करेगी। साथ ही इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी SP को हटाने के निर्देश दिए हैं। कुरई थाने और बादलपार चौकी के पूरे स्टाफ को भी हटाने के लिए कहा है। सिवनी जिले की कुरई तहसील के सिमरिया गांव में गोमांस तस्करी के शक में तीन आदिवासियों को लाठियों से जमकर पीटा गया था। इसमें दो की मौत हो गई थी, वहीं एक युवक घायल है। ग्रामीणों ने बजरंग दल से जुड़े लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था।

गुना में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या : काले हिरण को मारकर ले जा रहे बदमाशों से हुई थी मुठभेड़

भोपाल में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाई

भोपाल के हथाई खेड़ा डैम में युवती की हत्या कर लाश फेंक दी गई। हत्या पिपलानी इलाके में की गई। गले पर चाकू से रेते जाने के निशान हैं। युवती की पहचान 23 साल की अनम उर्फ बबली हुई। पति अफजल ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को आशंका है कि पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी की। दोनों हिनौतिया (अशोका गार्डन) के रहने वाले थे।

NSUI President आशुतोष चौकसे का कार्यकर्ताओं से 5 लाख से 9 लाख रुपए और इनोवा गाड़ी की मांग का ऑडियो और वाट्सएप चैट जमकर वायरल

लॉकअप में युवक ने फांसी लगाई, छेड़खानी का था आरोप

भोपाल में कमला नगर थाने के हवालात में युवक ने फांसी लगा ली। सुबह 5.30 बजे कंबल को फाड़कर 28 साल के गोलू उर्फ छोटू सारथी ने फंदा बनाया और लटक गया। भाभी ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।

Related Topics

Latest News