REWA : अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अजय मिश्रा 'बाबा' ने शुभ मुर्हूत पर भरा महापौर का पर्चा

 

REWA : अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अजय मिश्रा 'बाबा' ने शुभ मुर्हूत पर भरा महापौर का पर्चा

रीवा नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस से महापौर पद के प्रत्याशी अजय मिश्रा 'बाबा' ने गुरुवार की दोपहर नामांकन दाखिल कर दिया है। पर्चा भरने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता शिल्पी प्लाजा में एकत्र हुए। जिसके बाद रैली निकालकर एक रूपता दिखाते हुए सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां अजय मिश्रा ने शुभ मुर्हूत पर पर्चा भरा।

अजब गजब : रीवा के इस गांव में हेलीकॉप्टर नहीं तो वोट नहीं, आजादी के 75 साल बाद भी नहीं बन पाई सड़क

इसके बाद बाहर निकलकर मीडिया को कांग्रेस और अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। साथ ही भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। इस दौरान महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा के साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भगत शुक्ला, शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र शर्मा सहित कई समर्थक मौजूद रहे।

सावधान; शहर में दनादन चल नहीं गोलियां, भरे बाजार ताला हाउस के सामने गोली चलने से मचा हड़कंप

भाजपा फैला रही झूठ

अजय मिश्रा 'बाबा' ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा वाले झूठ फैलाना चालू कर देते है। कभी किसी का आडियो वायरल करते है तो वीडियो। चुनाव में उनके लोग सक्रिय रहते है। मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को प्रदेश नेतृत्व ने भरोसा कर टिकट दिया है। मेरी प्राथमिकता है कि शहर को अच्छा पानी, गरीबों को मकान, समुचित यातायात व्यवस्था हो। साथ ही पार्टी नेतृत्व व सीनियरों का निर्णय मेरा निर्णय होगा।

रूठों को मनाने व वरिष्ठ नेताओं का आर्शिवाद लेके मैदान में उतरे महापौर प्रत्याशी "बाबा" : राजनितिक तैयारियां शुरू

तीन बार के पार्षद है महापौर के प्रत्याशी

बता दें कि अजय मिश्रा का वर्तमान पद नेता प्रतिपक्ष है। वे पहली बार वर्ष 1999 में वार्ड क्रमांक 17 से पार्षद, दूसरी बार 2009 में वार्ड क्रमांक 19 और तीसरी वर्ष 2014 में वार्ड क्रमांक 17 से निर्वाचित हुए है। बाबा की शहर में आम जनता के बीच जमीनी कार्यकर्ता की ​छवि है। साथ ही गली और मोहल्लों की गलियों से वाकिब है। नेता प्रतिपक्ष रहते सरकार की नाक में दम कर दिया था। जिससे आम जनता उनपर भरोसा मानती है।

Rewa Municipal Corporation election: Congress mayor candidate Ajay Mishra filed nomination","metaDescription":"Rewa Municipal Corporation election: Congress mayor candidate Ajay Mishra filed nomination","metaKeywords":"Rewa Municipal Corporation election: Congress mayor candidate Ajay Mishra filed nomination

Related Topics

Latest News