REWA : बेदाग छवि वाले कांग्रेस के अजय मिश्रा बाबा, दो करोड़ की संपत्ति व 70 फीसदी पत्नी के नाम, 3 लाख से अधिक का कर्ज

 

REWA : बेदाग छवि वाले कांग्रेस के अजय मिश्रा बाबा, दो करोड़ की संपत्ति व 70 फीसदी पत्नी के नाम, 3 लाख से अधिक का कर्ज

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा/भोपाल। रीवा नगर निगम में महापौर के चुनाव का घमासान शुरू हो गया। 16 जून को कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा ने नामांकन दाखिल कर चुनावी समर में कूद पड़े। वहीं दूसरे दिन 17 जून को भाजपा उम्मीदवार प्रबोध व्यास ने पर्चा भरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट अजय मिश्रा बाबा ने नामांकन दाखिल करते समय शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।​

अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अजय मिश्रा 'बाबा' ने शुभ मुर्हूत पर भरा महापौर का पर्चा

जिसमे उनकी सालाना आय 5.57 लाख और पत्नी की 4.51 लाख रुपए है। ओवरहाल अजय मिश्रा के पास 2 करोड़ की संपत्ति है। लेकिन 70 फीसदी पत्नी के नाम है। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी 3.63 लाख रुपए के बैंक के कर्जदार है। जिसको समय-समय पर भरते आ रहे है। वर्तमान समय में कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट की न्यायालय की ओर से बेदाग छवि। कभी भी उनको न्यायालय द्वारा दोषी नहीं ठहराया गया है।

कौन है अजय मिश्रा बाबा? आखिर कांग्रेस ने इन पर ही क्यों लगाई मुहर, खुद के दम पर लहराया राजनीति का परचम

क्या दिया शपथ पत्र में

रीवा नगर निगम से कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार अजय मिश्रा बाबा ने निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र में कहा है कि वार्ड क्रमांक 19 घोघर के निवासी है। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल से जुड़े है। न्यायालय द्वारा उनको किसी भी मामले में दोषी नहीं डहराया गया है। अजय मिश्रा के पास चल संपत्ति 33.37 लाख रुपए और पत्नी के पास 9.84 लाख रुपए की है।

रीवा नगर निगम के 45 वार्ड पार्षदों की कांग्रेस ने जारी की सूची : देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

कांग्रेस मेयर कैंडिडेट के पास अचल संपत्ति नहीं है। जबकि पत्नी के नाम 22 लाख की है। ओवर हाल 2 करोड़ की संपत्ति है। लेकिन घर, जमीन आदि डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति पत्नी के नाम पर है। कांग्रेस प्रत्याशी ने खुद के नाम पर 3.63 लाख रुपए का कर्ज लेकर रखा है। अजय मिश्रा ने भोज विश्वविद्यालय से स्नातक और रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है।

Know about the mayoral candidate of Congress from Rewa: Ajay Mishra Baba has assets worth 2 crores"

EDITED BY : RITURAJ DWIVEDI; दैनिक आर्यावर्त टुडे, भोपाल एवं रीवा-विदिशा से एक साथ प्रकाशित समाचार पत्र 

Related Topics

Latest News