REWA : फिर काँपा रीवा ! नही थम रहा दुष्कर्म का खेल, दरिंदो ने दिनदहाड़े छात्रा को उठाकर पहाड़ी में किया सामूहिक दुष्कर्म
ऋतुराज द्विवेदी। रीवा. पुलिस प्रशासन की सारी कवायद फेल होती नजर आ रही है। दुष्कर्म के मामलों पर तनिक भी लगाम नहीं लग पा रही। एक केस की फाइल अभी शुरू होती है कि दूसरी घटना सामने आ जाती है। केस-दर-केस, नतीजा शिफर। अब रीवा जिले को ही लें जहां 10 दिन के भीरत एक और बेटी सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई।
दुष्कर्म के आरोपी प्यारे मियां पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस : ये है पूरा मामला
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मऊगंज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के नित्य क्रिया के लिए घर से निकलते ही बाइक सवार तीन लोग उसे जबरन उठा ले गए। बताया जा रहा है कि उसे खैरा पहाड़ी ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
केन्द्र की गाइडलाइन के तहत मनाये जाएंगे आगामी नवरात्रि , दशहरा, दीपावली, ईद जैसे त्योहार
घर से निकली किशोरी के वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई अता पता नहीं चला तो परिजनों ने डॉयल 100 पर फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने पीडि़त का पता तो लगा लिया पर उसकी बरामदगी होने के बाद भी वह इतनी डरी-सहमी थी कि कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। बाद में घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद शनिवार की सुबह परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। अभी एक आरोपी लापता है।
शनिवार देर शाम मऊगंज पुलिस पीडि़त किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने रीवा पहुंची और जिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया।
हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Facebook, Instagram, Google News ,Twitter
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे