REWA : बकरा व्यापारी को गोली मारकर 2 लाख लुटे, घायल सतना से रीवा रेफर

 
ताला में बकरा व्यापारी को मारी गोली
ताला थाना के भड़रा गांव में बकरा खरीदने गया था व्यापारी, स्थानीय सरहंग पर गोली मारकर पैसे लूटने का आरोप
REWA NEWS : इन दिनों मध्य प्रदेश के कई जिलों में बड़ी तेजी से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है जिस पर सबसे अब्बल रीवा और सतना है। जानकारी के लिए आपको बता देगी क्राइम के मामले में रीवा सतना सबसे ज्यादा पशुओं को जिला है जहां हत्या तक प्रयास लूट डकैती चोरी की घटनाएं लगातार बनी रहती है। जानकारी के लिए आपको बता दें आज सुबह रीवा जिले से सटे सतना  के ताला मुकुंदपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर दो लाख रुपए  लूटने से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

satna

क्या है पूरा मामला
जानकारी के लिए आपको बता दे की सतना के ताला पास भडरा निवासी शुभम सिंह के ऊपर घायल राजा चिकवा ने गोली मारने और दो लाख रुपए लूटने का आरोप लगाया है। 
घायल राजा चिकवा के भाई सोनू ने जानकारी देते हुए बताया की हम लोग बकरा खरीदी बेचने का काम धंधा करते हैं रोज की तरह काम के लिए मेरा भाई राजा बाजार जा रहा था तभी आज सोमवार को करीब 9 बजे घर से राजा दो लाख रुपए लेकर मार्केट गया हुआ था, तभी भडरा गांव निवासी शुभम सिंह नाम का लड़का अचानक से भाई राजा के पीठ पर गोली मरते दो लाख रुपए लेकर मौके से फरार हो गया जहां भाई को सतना के प्राथमिक उपचार में भर्ती कराकर रीवा के संजय गांधी में रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया
मेरी जानकारी के अनुसार घायल युवक राजा के परिजनों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है  ऐसी घटना से काफी लोग डरे सहमे से है। इस घटना की जानकारी परिजनों ने संबंधित थाने में दे दी है जहां मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक को रीवा के संजय गांधी में रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Topics

Latest News