BREAKING REWA : विधायक सकलेचा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव ,संपर्क में आये रीवा के 8 विधायक हुए ISOLATE

 
BREAKING REWA : विधायक सकलेचा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव ,संपर्क में आये रीवा के 8 विधायक हुए ISOLATE

रीवा. भोपाल में राज्यसभा चुनाव के बाद विधायक ओम प्रकाश सकलेचा की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। संपर्क आने वाले रीवा के आठ विधायक भी एहतियातन स्वयं क्वारंटीन हो गए। आइसोलेट होने के बाद मंगलवार को विधायक गिरीश गौतम का चिकित्सकों ने सैंपल लिया है। विधायक गिरीश गौतम ने मीडिया से फोन पर चर्चा के दौरान बताया कि भोपाल से लौटने के बाद वह स्वयं अपने को आइसोलेट कर दिया। उन्होंने कहा कि हम सुरक्षित रहेंगे तो तभी हमारी जनता भी सुरक्षित है। उन्होंने कहा, वह सकलेखा से मिले नहीं थे। लेकिन, मिलने के दौरान हालचाल हुआ है। विधायक ने बाताया कि चिकित्सक जांच सैंपल ले गए हैं। बुधवार को रिपोर्ट आएगी।


भोपाल से नहीं लौटे रीवा, मऊगंज और सेमरिया विधायक 
भोपाल में राज्य सभा चुनाव के दौरान रीवा के आठ विधायक भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। चुनाव खत्म होने के बाद विधायक सकलेख की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो एहतियातन रीवा के विधायक भी स्वयं को आइसोलेट कर लिया। रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल और समेरिया विधायक केपी त्रिपाठी ने भोपाल में ही स्वयं आइसोलेट कर लिया। भोपाल से रीवा लौटने वाले विधायक भी स्वयं आइसोलेट हो गए। बताया गया कि भोपाल से लौटने के बाद देवतालाब विधायक गिरीश गौतम समेत गुढ़ के विधायक नागेन्द्र सिंह स्वयं आइसोलेट हो गए हैं। देवतालाब विधायक ने तो जांच सैंपल तक दे दिया है। रिपोर्ट आने के इंतजार में हैं।


सबसे पहले सिरमौर विधायक हुए आइसोलेट 
विधायक ओंम प्रकाश सकलेखा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर लगते ही सबसे पहले सिरमौर विधयायक दिव्यराज सिंह स्वयं क्वारंटीन हो गए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सिरमौर विधायक दिव्यराज ङ्क्षसह पॉजिटिव विधायक के बगल में ही बैठे थे। चुनाव के बाद सिरमौर विधायक को जैसे इस बात की जानकारी हुई कि वह स्वयं रीवा में ही अपने को आइसोलेट कर लिए। विधायक मनगवां पंचूलाल प्रजापति और त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी भी स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। 


184 संदिग्धों का लिया सैंपल
जिले में संदिग्धों का सैंपल लिए जाने की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी 184 संदिग्धों का सैँपल लिया गया। जिसमें 58 की जांच के लिए भेजी गई है। सीएमएचओ डॉ आरएस पांडेय ने बताया कि मंगलवार को 57 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 3063 संदिग्धों का सैंपल लिया जा चुका है। जिसमें 2922 की जांच के लिए भेजी गई है। अब तक 2803 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 141 की जांच प्रतिक्षारत है। 


मैहर से आए पॉजिटिव की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव
संजय गांधी अस्पताल में 15 जून को मैहर से पॉजिटिव केस रेफर होकर आया है। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान जांच रिपीट की तो दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डॉ मनोज इंदुलकर ने बातया कि निगमोनिया से पीडि़त है। इलाज के दौरान तबियत ठीक है। रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद कोरोना प्रोटोकाल के तहत डिस्चार्ज किया जाएगा। 


कलेक्ट्रेट में भी थर्मामीटर से स्क्रीनिंग 
कलेक्ट्रेट समेत कई जगह शासकीय संस्थानों में बाहर से पहुंचने वाले लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। कलेक्ट्रेट में स्क्रीनिंग के दौरान सैकड़ो की जांच हो चुकी है। अभी तक किसी का ताममान 100 नहीं मिला है। अब तक थर्मामीटर में जांच के दौरान 96.7 प्वाइंट तक तापमान मिला है।


Related Topics

Latest News