MP LIVE CABINET : 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, ये हैं नाम

 
MP LIVE CABINET : 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, ये हैं नाम

LIVE :अमित तिवारी,मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार 21 अप्रैल को 5 मंत्रियों की शपथ के बाद मंत्रिमंडल बना था। इसके बाद आज 2 जुलाई को सुबह 11 बजे भोपाल के राजभवन में एक बार फिर शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है, जिसमें 28 मंत्री शपथ लेंगे। मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगी। ये हैं कैबिनेट और राज्यमंत्रियों के नाम...
ये लेंगे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
- गोपाल भार्गव
- विजय शाह
- जगदीश देवड़ा
- बिसाहू लाल सिंह
- यशोधरा राजे सिंधिया
- भूपेंद्र सिंह
- एदल सिंह कंषाना
- बृजेंद्र प्रताप सिंह
- विश्वास सारंग
- इमरती देवी
- प्रभुराम चौधरी
- महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया)

- प्रद्युमन सिंह तोमर
- प्रेम सिंह पटेल
- ओमप्रकाश सकलेचा
- उषा ठाकुर
- अरविंद भदौरिया
- डॉ. मोहन यादव
- हरदीप सिंह डंग
- राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव
ये लेंगे कैबिनेट राज्यमंत्री पद की शपथ
- भरत सिंह कुशवाह
- इंदर सिंह परमार
- रामलेखावन पटेल
- राम किशोर कांवरे
- बृजेंद्र सिंह यादव
- गिर्राज दंडौतिया

- सुरेश धाकड़
- ओपीएस भदौरिया
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा कि अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है। दो दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंच रहा हूं। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में उपस्थित होने के बाद, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा।

इस बार कई नए चेहरे इसमें शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए लंबा मंथन चला। देर रात तक इसे लेकर सीएम हाउस में शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान कई विधायकों को सीएम हाउस बुलाया गया। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कोई भी असंतुष्ट न हो इसलिए पार्टी सभी को पहले से निर्णय से अवगत करा रही थी।

सुबह केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे।
अभी सरकार में ये हैं पांच मंत्री और उनके विभाग
- नरोत्तम मिश्रा : गृह विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण स्वास्थ्य संबंधी कार्य

- तुलसीराम सिलावट : जल संसाधन विभाग
- कमल पटेल : कृषि विभाग
- गोविन्द सिंह राजपूत : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता
- मीना सिंह मांडवे : आदिम जाति कल्याण


Related Topics

Latest News