MP-UP बार्डर पर देर रात अचानक से मिले 34 कोरोना पॉजिटिव : रीवा में पॉजिटिव की संख्या पहुँची 121 के पार

 
MP-UP बार्डर पर देर रात अचानक से मिले 34 कोरोना पॉजिटिव : रीवा में पॉजिटिव की संख्या पहुँची 121 के पार

रीवा. मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश बार्डर पर हनुमना में अचानक आधी रात 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आधी रात के बाद अमहिया स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी में भी कोरोना पहुंचा। यहां पर बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हनुमना में दो दिन के भीतर 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हनुमना में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 28 हो गई। हनुमना के कांटेक्ट में 400 संदिग्धों को हाईरिस्क में रखा गया है। सैंपल लिए जाने की प्रक्रिया जारी है।


रीवा में 121 के पार हुई पॉजिटिव की संख्या 
हनुमना में बुधवार को देरशाम तक 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां पर एक्टिव केस 34 हो गए। वार्ड-11 में एक कपड़ा, बर्तन कारोबारी के घर 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। सर्वे टीम के मुताबिक व्यापारी के कहारिन के चपेट में आए गए। जिसके कान्टेक्ट में आ गए। कहारिन अमहा निवासी है। व्यापारी के सभी सदस्यों को केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।


कांटेक्ट में सभी के सैंपल लिए जाने की कार्रवाई देररात तक जारी रही। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस पांडेय के मुताबिक जिले में बुधवार की सुबह आठ बजे से गुरुवार को सुबह आठ बजे के बीच 24 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें अकेले हनुमना के 18 लोगों की रिपोर्ट शामिल है। शेष शहर के तरहटी, खुटेही और अमहिया के रिफ्यूजी कॉलोनी के मरीज हैं। हनुमना में पॉजिटिव की संख्या बढकऱ 34 हो गई है।


रीवा में एक्टिव केस 55 हुए 
जिले में अब तक 10, 554 संदिग्धों का सैंपल लिया गया है। जिसमें अब तक पॉजिटिव की संख्या 121 हो गई है। जिसमें एक्टिव केस 55 हैं। बढ़ती संख्या को लेकर प्रशासन ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दिया है। हनुमना में तीन दिन के भीतर मास्क नहीं लगाने वाले 205 पर 21 हजार रुपए का जुर्माना किया है। शहर में चार दुकानों पर भीड़ बढऩे पर सीज कर दिया गया है।


सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती 
बढ़ते संक्रमण को लेकर कलेक्टर इलैयााजा टी ने चेतावनी दी है कि कोरोना प्रोटोल का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यही हाल रही तो हनुमना की तरह लॉकडाउन किए जाने की संभावना है। इस लिए सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। घर से बगैर मास्क लगाए नहीं निकले। बिना मास्क निकलने वालों पर जुर्माना लगाए जाने का अभियान चलाया जाएगा। 

रिफ्यूजी कॉलोज कंटेनमेंट घोषित
शहर में स्थित अमहिया के रिफ्यूजी कॉलोनी में एक बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कालोनी को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया है। शहर में कुल चार कंटेनमेंट एरिया एक्टिस है। तरहटी, खुटेही, गंगोत्री नगर पहले से ही कंटेनमेंट घोषित है। एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर रिफ्यूजी कॉलोनी को भी कंटेनमेंट


Related Topics

Latest News