REWA : रामलीला देखकर घर लौट रही युवती को चार दरिंदों ने खेत में घसीटकर बारी- बरी से बनाया हवस का शिकार : फिर ....
रीवा. दरिंदो से भरी दुनिया में अब आम आदमी का जीना दुशवार हो गया है. मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे आपराधिक ग्राफ पर सरकार भी ध्यान नहीं दे रही है. जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना घटित हुई है। दरिंदों ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
रीवा नगर निगम के चर्चित ठेकेदार केके सोहगौरा के यहां एंटी ईवीजन ब्यूरो टीम का छापा
मिली जानकारी के अनुसार गांव में चल रही रामलीला देखकर किशोरी लौट रही थी। उसी दौरान किशोरी के पड़ोसी चार युवक उसे पकड़कर खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
धोखाधड़ी कर कस्टमर के अकाउंट से पैसा निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार
पीडि़ता ने घर जाकर अपनी मां से पूरी घटना बताई, लेकिन पिता के बाहर होने और समाज के डर से चुप्पी साधे पिता के आने का इंतजार करने लगे। घर वापस आने के बाद पिता पीडि़त किशोरी को लेकर थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी।
मैहर से रेफर होकर रीवा आई महिला की कोरोना से मौत : आकड़ा पहुँचा 2654 : 2419 हुए ठीक : एक्टिव केस 205
पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र में नवरात्रि के समय रामलीला चल रही थी। 24 अक्तूबर की रात्रि करीब 3 बजे रामलीला समाप्त होने के बाद गांव के कई लोग घर की तरफ लौट रहे थे।
पड़ोसी माखनलाल, कृष्णमणि, राजेंद्र और कमल उसे पकड़ कर धान के खेत में ले गए और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में सभी धमकी देकर फरार हो गए। जिनके खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया है।
हमारी लेटेस्ट खबरों से अपडेट्स रहने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
FACEBOOK PAGE , INSTAGRAM, GOOGLE NEWS ,TWITTER
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ जुड़े हमसे
Post a Comment