MP : उम्र 100 साल और हार्ट पेशेंट फिर भी चार दिन में कोरोना को हराया, बोलीं- हौसलों से जीती जाती है जंग

 

MP : उम्र 100 साल और हार्ट पेशेंट फिर भी चार दिन में कोरोना को हराया, बोलीं- हौसलों से जीती जाती है जंग

ग्वालियर की नारायणी देवी। उम्र 100 साल। हार्ट पेशेंट हैं। जब उन्हें कोरोना हुआ, तब परिवार वाले भी घबरा गए। बावजूद इच्छा शक्ति, सावधानी बरतकर और अच्छी रूटीन की बदौलत उन्होंने महज चार दिन में ही कोरोना को हरा दिया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटी हैं। खास बात ये भी है कि नारायणी देवी को अभी वैक्सीन की एक भी डोज नहीं नहीं लगा है।

MP : NH- 7 पर 100 फीट गहरी खाई में गिरा रीवा का ट्रक : एक की मौत पांच लोग घायल

उनका कहना है कि जंग हथियारों से नहीं, बल्कि हौसलों से जीती जाती है। अब वह कोरोना की चपेट में आए लोगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं। डॉक्टर भी उनकी दिनचर्या का अध्ययन कर रहे हैं।

बड़ी राहत / दो महीने और बढ़ी रजिस्ट्री की गाइडलाइन , 30 जून तक महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फीस में 2% की छूट मिलती रहेगी

शहर के वार्ड नंबर 30 स्थित सिटी सेंटर निवासी नारायणी देवी को दिन पहले हल्की खांसी, जुकाम हुआ था। बेटी ने उनका कोरोना टेस्ट कराया। उनकी बेटी डॉक्टर हैं। वह अंचल के सबसे बड़े अस्पताल JAH (जयारोग्य अस्पताल) में ही पदस्थ हैं।

महिला का रास्ता रोक बाइक सवार युवक ने की छेडखानी; पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर शुरू की आरोपित की तलाश

अगले दिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें JAH में भर्ती कराया गया। चिंता थी, कहीं उन्हें कुछ हो न जाए, लेकिन नारायणी देवी की विल पॉवर के सामने कोरोना वायरस कुछ नहीं कर पाया। चार दिन में वायरस को हराकर नारायणी देवी न केवल अस्पताल से डिस्चार्ज हुई हैं, बल्कि पूरी तरह स्वस्थ हैं।

सिविल और संवैधानिक मामलों के जानकार हाईकोर्ट के CJ रहे एसके सेठ का काेराेना से निधन

अच्छी देखभाल और इच्छा शक्ति से सब संभव

नारायणी देवी की बेटी का कहना है, ठीक से देखभाल और सही समय पर अस्पताल पहुंचाने और मजबूत इच्छा शक्ति से यह संभव हुआ है। उनका कहना है कि घर में बुजुर्ग हैं, तो उनका ख्याल रखिए। जरा भी खांसी जुकाम है, तो अनदेखा न करें।

हमारे इनको छोड़ दो साहब; बेवजह घूम रहे पति को जेल जाने से बचाने के लिए 100 मीटर दौड़ी पत्नी, पुलिस से हाथ जोड़ते बोली ...

अनाप-शनाप खाने से बचें

नारायणी देवी का कहना है कि युवाओं को अनाप-शनाप खाने से बचना चाहिए। साथ ही, सलाद ज्यादा खाना चाहिए, इससे सेहत अच्छी रहती है। हौसला हमेशा जीत दिलाता है, इसलिए उसे हमेशा ऊपर रखिएगा।

Related Topics

Latest News