MP : दूसरे दिन भी अच्छी खबर : प्रदेश के 4 बड़े शहरों में 24 घंटे में 6,639 मरीज ठीक हुए , नए संक्रमितों से ज्यादा लोग रिकवर हुए

 

MP : दूसरे दिन भी अच्छी खबर : प्रदेश के 4 बड़े शहरों में 24 घंटे में 6,639 मरीज ठीक हुए , नए संक्रमितों से ज्यादा लोग रिकवर हुए

मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर बड़े शहरों के लिए लगातार दूसरे दिन अच्छी खबर रही। यहां ठीक होने वालों की संख्या भी पहले से ज्यादा हो रही है। दो दिन से चारों बड़े शहरों में नए केस से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। 24 घंटे में यहां 6 हजार 639 स्वस्थ हुए, जबकि 5379 नए केस मिले हैं।

महिला का रास्ता रोक बाइक सवार युवक ने की छेडखानी; पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर शुरू की आरोपित की तलाश

हालांकि संक्रमण दर अब भी चिंता का विषय है। इसमें मामूली कमी हुई है। सबसे ज्यादा ग्वालियर में 28% संक्रमण दर है। भोपाल और जबलपुर में यह 24% है। सबसे कम संक्रमण दर इंदौर में 18% हैै। यहां स्वस्थ होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। नए मरीजों की संख्या भी कम नहीं हो रही है। एक सप्ताह से 18 सौ से ज्यादा मरीज यहां मिल रहे हैंं। हालांकि यहां टेस्टिंग सबसे ज्यादा हो रही है।

राहत भरी खबर / लॉकडाउन का दिखा असर : 4 बड़े शहरों में नए मरीजों से ठीक हाेने वालों की संख्या 

भोपाल: 13 हजार से ज्यादा एक्टिव केस, 75% घर पर

राजधानी में कोरोना की विस्फोटक स्थिति है। यहां संक्रमण की दर 24% पर बनी हुई है। 17 सौ के ऊपर ही मरीज रोजाना आ रहे हैं। हालांकि 2 दिन से स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी सुधार हुआ है। यहां 24 घंटे मेें 1 हजार 683 संक्रमित आए हैं, जबकि 2 हजार 589 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 6 संक्रमितों की जान भी गई है। एक्टिव केस 13 हजार से ज्यादा हैं। इसमें से 8 से ज्यादा मरीज घर पर रहकर इलाज ले रहे हैं।

सिविल और संवैधानिक मामलों के जानकार हाईकोर्ट के CJ रहे एसके सेठ का काेराेना से निधन

इंदौर: लगातार एक सप्ताह से 18 सौ पार मरीज आ रहे

बड़े शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा टेस्ट इंदौर में ही हो रहे हैं। यहां 24 घंटे में 10475 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 1832 मरीज सामने आए। यह लगातार 7वां दिन है, जब यहां नए केस 18 सौ के पार आए हैं। 8 मरीजों की मौत भी हुई है। हालांकि संक्रमण दर अन्य तीनों बड़े शहरों से काफी नीचे 18% है। यहां लगातार दूसरे दिन भी 2 हजार से ज्यादा (2110) मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव केस भी घटकर 11 हजार 992 हो गए हैं।

दस मई सुबह 6 बजे तक टोटल LOCKDOWN : होटल-रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी पर रोक, रहेंगी सख्त पाबंदियां

ग्वालियर: दो दिन के बाद संक्रमितों की संख्या फिर 1 हजार पार

पिछले दो दिन से नए केस हजार के नीचे आ रहे थे। लेकिन 24 घंटे में 3996 की जांच में 1105 मरीज आए हैं। संक्रमण दर में भी 1% की राहत है। एक दिन पहले यहां पर संक्रमण दर 29% थी। लेकिन अब यह घटकर 28% पर आ गई है। 1 हजार 136 स्वस्थ भी हुए। एक्टिव केस 8 हजार 604 हैं। ग्वालियर में मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। सरकारी रिकॉर्ड में भले ही 6 की मौत बताई गई है। शहर के कोविड अस्पतालों में 9 माह की गर्भवती समेत 41 लोगों की मौत हो गई। इनमें 33 ग्वालियर के थे।

1 मई से बदल जाएंगे ये नियम : कोरोना वैक्सीनेशन से लेकर गैस सिलेंडर की कीमत तक में बदलाव : पढ़ ले ये खबर

जबलपुर: संक्रमण दर 29% से घटकर 24% पर

यहां संक्रमण दर 29% से कम होकर 24% पर आ गई है। वहीं रिकवरी रेट भी 85% पर पहुंच गई है। पिछले सात दिनों में 5 % का सुधार हुआ है। 30 अप्रैल एक्टिव केस 6 हजार 20 हो गए हैं। 3978 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जबलपुर में 24 घंटे में 3138 सैंपल की रिपोर्ट में 759 नए संक्रमित सामने आए। अब कुल संक्रमितों की संख्या 37 हजार 10 हो गई है। वहीं 804 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे। 8 की मौत हुई है।

Related Topics

Latest News