MP : गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाने निकले वकील साहब की बीच सड़क पर पति ने रंगे हाथों पकड़कर की जमकर पिटाई : सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

 

MP : गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाने निकले वकील साहब की बीच सड़क पर पति ने रंगे हाथों पकड़कर की जमकर पिटाई : सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

दतिया शहर के एक वकील की सड़क पर जमकर पिटाई हुई। बताया जा रहा है कि वकील साहब अपनी महिला मित्र के साथ घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान महिला मित्र के पति ने उन्हें देख लिया। इसके बाद सड़क पर जमकर दोनों में मारपीट शुरू कर दी। आधे घंटे तक सड़क पर विवाद होता रहा। पति के साथ आए लोगों ने भी वकील की पिटाई की। इस दौरान पत्नी बीच-बचाव करती रही। मारपीट का वीडियो किसी ने बना लिया। यह VIDEO जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल दोनों पक्ष में से कोई पुलिस के पास नहीं पहुंचा।

जान देकर निभाया साथ : सड़क दुर्घटना में कार में पति को जिंदा जलते देखा फिर सदमे में खुद भी 35 दिन बाद लगा ली फांसी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दतिया में रहने वाले वकील अपनी महिला दोस्त के साथ रंगरेलियां मनाने निकले थे। वह हाईवे पर पहुंचे ही थे कि यह बात की भनक महिला के पति को लग गई। वह भी पीछे पीछे पहुंच गया। एक जगह वह हाईवे पर खड़े हुए तभी पीछे से महिला का पति आ गया।

छेड़छाड़ करने वाले मनचले को फटकार लगाना एक छात्रा को पड़ा भारी, छात्रा का नंबर वायरल कर लिखा- कॉल गर्ल, 100 से ज्यादा काॅल आते : फिर ..

महिला के पति ने जैसे ही दोनों को देखा वो टूट पड़ा। वह वकील के साथ मारपीट करने लगा। वकील की पिटाई होता देख आसपास के लोग भी आ गए। पहले तो लोगों ने वकील को बचाना चाहा। फिर मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने भी दूरियां बना ली।

SDM ने महिला फूड इंस्पेक्टर को भेजा अश्लील मैसेज : शाम को बोले- कमरे पर आ रहा हूं : फिर ..

इसके बाद युवक और उसके साथ आए कुछ लोगों ने वकील की जमकर खबर ली। इस वीडियो में वकील की महिला दोस्त बचाव करती दिख रही है। यह ड्रामा करीब तीस मिनट चला। प्रत्यक्षदर्शियों ने वकील की पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जाता है कि यह वकील कांग्रेस शासन काल में सरकारी अधिवक्ता भी रह चुके हैं।

सीहोर ट्रेन में युवती की हत्या का खुलासा : युवक 3 साल से कर रहा था परेशान, धमकी भी दी- शादी कर लो, नहीं तो जान से मार दूंगा

Related Topics

Latest News