MP : प्यार में पागल प्यून / 36 साल की प्रोफेसर के पीछे पड़ा 22 साल का चपरासी; नौकरी गई फिर भी नहीं माना, कभी कार में फूल रख देता तो कभी चॉकलेट

 

MP : प्यार में पागल प्यून / 36 साल की प्रोफेसर के पीछे पड़ा 22 साल का चपरासी; नौकरी गई फिर भी नहीं माना, कभी कार में फूल रख देता तो कभी चॉकलेट

भोपाल में एकतरफा प्यार में एक युवक जेल पहुंच गया। 22 साल का युवक प्राइवेट कॉलेज की 36 साल की प्रोफेसर को परेशान कर रहा था। युवक कॉलेज में प्यून था। प्रोफेसर ने उसे समझाने का भी प्रयास किया। उसकी हरकतों के कारण कॉलेज से उसे निकाल भी दिया गया। इसके बावजूद वह नहीं माना। वह कभी महिला की गाड़ी में फूल रखता, तो कभी चाॅकलेट। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

PM CARE FUND : शिवराज सरकार की मंत्री का बड़ा बयान, फ्री में वैक्सीन लगवाने वाले सक्षम लोग पीएम केयर फंड में 500 रुपए दान करें'

अरेरा कॉलोनी निवासी 36 साल महिला प्राइवेट कॉलेज में प्रोफेसर है। उसने बताया, 2019 में भरत उर्फ अश्विन नाम का युवक भी उसी कॉलेज में प्यून था। वह आम लोगों की तरह उससे बात करती थी। इसी दौरान उसने कॉलेज में ही उससे प्यार का इजहार करते हुए कहा कि मैडम आपसे प्यार करते हूं। महिला प्रोफेसर ने बताया, उसने उसे समझाया कि अभी वह बहुत छोटा है। इस तरह के बातों में उसे नहीं पड़ना चाहिए, लेकिन भरत ने उस बात को कुछ और ही समझ लिया। वह उनका घर से कॉलेज आते-जाते पीछा करना पड़ा। इसके बाद उसने कॉलेज में ही उनका एक बार हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और भरत को कॉलेज से निकाल दिया गया।

12 साल पहले लव मैरिज की थी : रोज-रोज की तू-तू- मैं-मैं से तंग आकर पति ने लैपटॉप के वायर से पत्नी का घोंटा गला

इसके बाद तो वह महिला प्रोफेसर के पीछे ही पड़ गया। वह उनके घर से निकलते ही पीछे पड़ जाता। जैसे ही, उसे मौका मिलता तो वह कार में अपने प्यार के इजहार की निशानी छोड़ता। इसी से परेशान होकर महिला प्रोफेसर आरोपी भरत के घर पहुंची। उन्होंने माता-पिता के सामने उसे समझाया। माता-पिता ने भी भरत को डांटा।

ब्लैक फंगस के मरीजों को अब नई परेशानी; जबड़े की हड्‌डी सड़ रहीं, हमीदिया में 20 से ज्यादा मामले आए सामने , कई के जबड़े काटकर अलग करना पड़ा

उस दौरान वह मान गया कि अब ऐसा नहीं करूंगा, लेकिन दोबारा वह ऐसा ही करने लगा। दो दिन पहले उसने व्यापमं चौराहे के यहां उनका रास्ता रोकते हुए कहा कि वह प्यार करता है। वह शादी करना चाहता है। महिला प्रोफेसर को जब लगा कि अब भरत नहीं मानने वाला तो उन्होंने एमपी नगर पुलिस से शुक्रवार को एक लिखित शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी भरत पर छेड़छाड़, पीछा करना, रास्ता रोकना और धमकी देने समेत 6 से अधिक धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

12 साल पहले की थी लव मैरिज / महिला का गला घोटा तीन दिन पुराना शव बाथरूम में मिला : संदेही पति की तलाश शुरू

सवा दो साल से लगातार कर रहा परेशान

महिला प्रोफेसर ने बताया कि भरत करीब दो साल से उसे परेशान कर रहा है। उसे लगा कि वह छोटा है समझ जाएगा, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अब वह सोचती है कि उसकी पहले ही शिकायत करती, तो उसे शुरू में ही सबक मिल जाता। पुलिस ने कहा कि भरत एक तरफा प्यार में यह सब कर रहा था।

Related Topics

Latest News