MP : रीवा,भोपाल- इंदौर- ग्वालियर समेत फीस और स्कूल खोलने के मुद्दे को लेकर आज प्राइवेट स्कूलों की हड़ताल : इन जिलों में यह स्थिति

 
    MP : रीवा,भोपाल- इंदौर- ग्वालियर समेत फीस और स्कूल खोलने के मुद्दे को लेकर आज प्राइवेट स्कूलों की हड़ताल : इन जिलों में यह स्थिति

ट्यूशन फीस और स्कूल खोलने के मुद‌्दे पर सोमवार 12 जुलाई को MP के प्राइवेट स्कूलों की हड़ताल की घोषणा की है। हालांकि, कई जिलों में हड़ताल को लेकर भी फूट की स्थिति भी सामने आई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत अन्य जगहों पर CBSE से जुड़े बड़े स्कूल हड़ताल में शामिल नहीं हैं। बावजूद प्राइवेट स्कूलों की संस्था एसोसिएशन ऑफ अन एडेड प्राइवेट स्कूल्स मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों का दावा है कि भोपाल में ही 2500 से अधिक प्राइवेट स्कूल हड़ताल में शामिल हैं। खंडवा में कोई स्कूल हड़ताल नहीं है और ऑनलाइन पढ़ाई जारी है।

MP में भी अलर्ट जारी : लखनऊ में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए निर्देश

प्राइवेट स्कूलों की इस हड़ताल के विरोध में जबलपुर में नागरिक उपभोक्ता मंच ने कोर्ट में जाने की बात कही है। सागर, होशंगाबाद, रीवा आदि जिलों में एक ही दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई है।

जानिए रीवा से वर्तमान समय में स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों की समय सारिणी

भोपाल में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर अभिभावक रहे चिंतित

इन समय कई स्कूलों में फर्स्ट टर्म यानी त्रैमासिक परीक्षा चल रही है, लेकिन सोमवार सुबह पढ़ाई और परीक्षा नहीं होने के कारण अभिभावक चिंतित रहे। सेंट जोसफ स्कूल कोलार द्वारा सभी पेरेंट्स को एक दिन पहले ही ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षा नहीं होने के मैसेज वॉट्सऐप ग्रुप पर भेज दिए थे। ज्ञान गंगा अकादमी द्वारा भी अनिश्चितकालिन हड़ताल की जानकारी पेरेंट्स को दी गई है। एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट विनयराज मोदी ने बताया कि भोपाल के कुछ स्कूलों को छोड़ दें तो शेष सभी में हड़ताल है। कोर्ट में जाने के संबंध में सोमवार को फिर से प्रदेशभर के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग होगी।

स्कूल खोलने और ट्यूशन फीस के मुद्दे पर सरकार और प्राइवेट स्कूल संचालक आमने-सामने : 12 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई बंद करने का ऐलान

MP के इन जिलों में यह स्थिति

इंदौर में CBSE पाठ्यक्रम के बड़े स्कूल हड़ताल में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि, MP बोर्ड प्राइवेट एसोसिएशन इसमें शामिल है। एसोसिएशन के ​​​​​​गोपाल सोनी ने बताया कि हम सरकार के इस फैसले के विरोध में एक दिन की हड़ताल कर रहे हैं। आज इंदौर के MP बोर्ड के सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई बंद है। कलेक्टर एवं DEO को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हाईकोर्ट से जमानत : दो महिलाओं सहित सात आरोपी गिरफ्तार, सेक्स रैकेट में शामिल लोगों को देता था MDMA ड्रग

जबलपुर में निजी स्कूल संगठन एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में शामिल है। 13 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई होगी। यहां के नागरिक उपभोक्ता मंच ने हड़ताल के बाद अब इस मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने हेल्पलाइन नंबर जारी की है कि कहीं कोई फीस नहीं बढ़ाई गई है। यदि कोई फीस बढ़ा कर मांगता है तो शिकायत करें। नागरिक उपभोक्ता मंच के डॉ. पीजी नाजपांडे ने कहा कि यह हड़ताल कोर्ट के आदेश की अवहेलना है।

MP BOARD 9वीं से 12वीं : 30 सितंबर तक ऑनलाइन भरे सकेंगे परीक्षा फाॅर्म, देर किया तो 100 से 10 हजार रुपए तक लगेगी लेट फीस

खंडवा में प्राइवेट स्कूलों की हड़ताल नहीं है। जिला संगठन के अनुसार प्रदेश संगठन ने उनसे सहमति नहीं ली है, इसलिए खंडवा के सभी 300 निजी स्कूल हड़ताल पर नहीं रहेंगे। पूर्व की तरह ऑनलाइन पढ़ाई बिना रुकावट जारी रहेगी।

MP BOARD : 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए तिथियों का हुआ ऐलान : आदेश जारी

गुना में 437 निजी स्कूलों में पढ़ाई बंद कर दी गई है। CBSE स्कूल इसमें शामिल नहीं हैं। आज दोपहर में जिला स्तर पर कलेक्टर और तहसील स्तर पर SDM को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हाय महंगाई : बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने स्टॉक लिमिट तय किया : तेल के दाम दोगुने

छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को प्रदेश संगठन के आह्वान पर समस्त प्राइवेट स्कूल अपनी पांच सूत्री मागों को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री,आयुक्त शिक्षा विभाग के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर एवं DEO को सौंपेंगे। मांगें नहीं मानी गई तो 13 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई बंद कर स्कूलों की चाबियां DEO को दे दी जाएगी। मांगों में RTE का भुगतान, 5 वर्ष की मान्यता, बिना TC के शासकीय स्कूल में प्रवेश किया जाना, स्कूल में अनावश्यक छात्रवृत्ति की जांच सहित विभिन्न मुद्दे शामिल हैं। दूसरी ओर DPS स्कूल, अरिहंत स्कूल, पोद्दार इंटरनेशनल जैसे CDSE एवं ICSE पाठ्यक्रम वाले स्कूल हड़ताल में शामिल नही होंगे।

पांच किलो सोने के बिस्कुट के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार : भोपाल-मुंबई में भी छापामार कार्यवाही

सागर में सांकेतिक हड़ताल है। सिर्फ 12 जुलाई को आनलाइन पढ़ाई बंद रखी गई है। 13 जुलाई से नियमित रूप से पढ़ाई होगी।

सीहोर में आज दोपहर 12 बजे जिलेभर के प्राइवेट स्कूलों के संचालक अपने स्कूल में ताला लगाकर चाबियां प्रशासन को सौपेंगे। इसके लिए वे कलेक्टोरेट पहुंचेंगे।

ग्वालियर में MP बोर्ड के स्कूल हड़ताल में शामिल हैं। संचालकों ने ऑनलाइन पढ़ाई बंद कर दी है। यहां CBSE के स्कूल हड़ताल में शामिल नहीं हैं।

रीवा जिले में भी स्कूल हड़ताल में शामिल हुए हैं। उन्होंने सोमवार को ऑनलाइन पढ़ाई बंद रखी है।

होशंगाबाद में आज प्राइवेट स्कूलों की सांकेतिक हड़ताल है। ऑनलाइन पढ़ाई और स्कूल के ऑफिशियल काम आज बंद रहेंगे।

Related Topics

Latest News