MP : बर्थडे पार्टी में दूसरे से बात कर रही थी छात्रा, फिर दो लड़कों ने ब्लेड से कर दिया हमला; बोले- अब करो खूब बातें..

 

MP : बर्थडे पार्टी में दूसरे से बात कर रही थी छात्रा, फिर दो लड़कों ने ब्लेड से कर दिया हमला; बोले- अब करो खूब बातें..

भोपाल के एमपी नगर में एक बर्थडे पार्टी के दौरान कॉलेज की छात्रा पर दो लड़कों ने ब्लेड से हमला कर दिया। दो दिन बाद घटना का वीडियो आने पर मामला सामने आया। आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया।

9 अगस्त से फिर प्रदेशभर के बस ऑपरेटरों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी : 100 रुपए तक बढे डीजल के दाम, किराया नहीं बढ़ा तो बसों का संचालन करना मुश्किल

उसका कसूर सिर्फ इतना था, वह पार्टी के दौरान किसी और से बात कर रही थी। हमले के बाद आरोपी बोले- अब कर लो किसी और से बात। घटना के दो दिन बाद एमपी नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि घटना का वीडियो सामने आया है। छात्रा का कहना है कि वह आरोपियों को नहीं जानती।

काेरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर परिवहन विभाग की तैयारी शुरू : 100 टैंकर चालकों को आक्सीजन टैंकर चलाने की दी जाएगी ट्रेनिंग

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया, घटना बुधवार रात की है। मामला आरोपियाें की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है। एमपी नगर जोन-2 में होटल में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसमें छात्रा के साथ अशोका गार्डन में रहने वाले आरिफ अपने दोस्त के साथ मौजूद था। देर रात तक चली पार्टी में अचानक हंगामा होने लगा। इसी दौरान आरिफ ने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया।

निकल गई हेकड़ी : जहां करते थे दादागीरी, वहीं निकाला गुंडों का जुलूस, गैंगस्टर सतीश भाऊ, चिंटू ठाकुर, शूटर रितेश और मोनू का निकला पैदल जुलूस

आरोपी बोला कि अब कर ले किसी और से बात। हमले के दौरान छात्रा किसी से बात कर रही थी। हंगामा होते देख दोनों आरोपी फरार हो गए। टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।

28 अगस्त से रोजाना फ्लाइट : पहली बार इंदौर से जबलपुर के लिए सीधे उड़ान भरेगी इंडिगो फ्लाइट : ये होगा टाइम

आरोपी इवेंट आयोजित करते हैं

टीआई अरजरिया ने बताया, आरोपी इवेंट आदि आयोजित करते हैं। पार्टी के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। रात को वे घर पर भी नहीं गए थे। उनकी तलाश में टीमें लगाई थीं। शुक्रवार दोपहर दोनों को पकड़ लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। लड़की कॉलेज की छात्रा है। अभी ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है।

EOW को भ्रष्ट अफसर या कर्मचारी के खिलाफ जांच के लिए संबंधित विभाग से अब नहीं लेनी होगी इजाजत : राज्य शासन ने एक्ट में जोड़ी गई धारा (17A) हटाई

छात्रा ने कहा- आरोपियों को नहीं जानती

इधर, हादसे के बाद छात्रा का वीडियो सामने आया है। इसमें छात्रा का कहना है, वह आरोपियों नहीं जानती। उसे बर्थडे पार्टी में बुलाया था। लौटते वक्त उसे पर दो युवकों ने ब्लेड मार दिया। उनका कहना था कि मेरे दोस्तों का बर्थडे तो आप लोग चलो।

Related Topics

Latest News