छतरपुर : नाम बदलकर करती थी शादी, दूसरे दिन ही गहने और नकदी लेकर हो जाती थी रफूचक्कर : महिला समेत साथी गिरफ्तार, अन्य फरार
छतरपुर के बमीठा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन काे गिरफ्तार किया है। वह शादी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करती थी। शादी के दूसरे दिन ही गहने और नकदी लेकर भाग जाती थी। पूछताछ में आरोपी महिला द्वारा कई लोगों से शादी कर धोखाधड़ी की बात सामने आई है।
आरोपी महिला का असली नाम पूजा साकेत है, जो रीवा उलेही की रहने वाली है। पूजा ने सपना अहिरवार बनकर बमीठा के रहने वाले कालीचरण अहिरवार से शादी की थी। शादी के दूसरे दिन वह 80 हजार रुपए लेकर भाग गई थी। इसकी शिकायत कालीचरण ने थाने में दर्ज कराई थी।
छतरपुर में अनियंत्रित ट्रक ने तीन को कुचला तो वहीं रतलाम में भी इस तरह के हादसे में 3 की मौत, 4 घायल
नकली भाई ने की पुलिस से शिकायत
इसके अलावा, प्रीति यादव बनकर विजयपाल यादव निवासी ढोड़न गांव से शादी की थी। गांव घने जंगल के बीच होने के कारण वह भाग नहीं पाई। इसी बीच उसके साथ भाई बनकर पहुंचे पप्पू कुशवाहा ने थाने में शिकायती आवेदन दिया। उसने बताया कि विजयपाल व उनके परिवार के लोग बहन को घर नहीं ले जाने दे रहे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
थाने लाई तब हुआ खुलासा
दुल्हन और उसके भाई को जब थाने लाकर पूछताछ की तो हकीकत सामने आई। पूजा और पप्पू शादी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे। मामले में पुलिस ने पूजा साकेत और पप्पू कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही
DSP अनुरक्ति सबनानी ने बताया कि महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला शादी कर रुपए व गहने लेकर भाग जाती थी। पूछताछ में उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।