REWA : लापता युवक का दुधमनिया पहाड़ में नरकंकाल मिलने से हड़कंप : 80 हड्डियां बिखरी पड़ी मिली, 3 km दूर पैंट व आधार कार्ड भी मिला

 

REWA : लापता युवक का दुधमनिया पहाड़ में नरकंकाल मिलने से हड़कंप : 80 हड्डियां बिखरी पड़ी मिली, 3 km दूर पैंट व आधार कार्ड भी मिला

रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत दुधमनिया पहाड़ में नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो चार माह से लापता युवक का बीते दिन घर से 3 किलोमीटर दूर पैंट व आधार कार्ड मिला था। तब चरवाहों ने गांव पहुंचकर परिजनों को बताया।

REWA की बेटी पूर्ति ने बढ़ाया विंध्य का मान : PONDS कंपनी दे दिया 12 लाख का ऑफर, अब दुनियाभर में लगेंगे पोस्टर और बैनर

इसके बाद मऊगंज पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर एफएसएल यूनिट को अवगत कराया। फॉ​रेंसिक टीम की जांच में नरकंकाल के पास 80 हड्डियां बिखरी पड़ी मिली थी। जिनको जब्त कर डीएनए सैंपल भेजा जाएगा।

युवक की 315 बोर के कट्टे से मारकर हत्या : छाती में लगी दो गोलियां, पिता ने अवैध संबंधों का लगाया आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह छुहिया सरहिया जंगल से लगे दुधमनिया पहाड़ की घनी झाड़ियों से बीच एक पैंट दिखा था। पैंट में मिले पर्स पर आधार कार्ड व कुछ रुपए मिले थे। जिसमें विकास गिरी पुत्र इंद्रपाल (23) निवासी सरहिया लिखा था। ऐसे में चरवाहे ने ग्रामीणों को जानकारी दी। दोपहर तक भारी संख्या में लोग पहाड़ पहुंच गए।

संजय गाँधी में पार्किंग में नई शर्तों के साथ शुरू होगा ठेका : 24 घंटे तक एक ही दर पर कर सकेंगे वसूली, पर्ची भी इलेक्ट्रानिक मशीन से देनी होगी

4 अक्टूबर 2021 को गुमशुदगी दर्ज

मऊगंज पुलिस की मानें तो विकास गिरी 4 अक्टूबर 2021 को लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। लेकिन बीते दिन नरकंकाल के पास पैंट व आधार कार्ड मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।

रीवा में बम की दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी पकड़ाए, 13 वारदाते कबूली, इंजीनियर निकला मास्टरमाइंड

एफएसएल यूनिट ने गिनी 80 हड्डियां

वरिष्ठ वै​ज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला की टीम ने घटनास्थल से बिखरी पड़ी मिली 80 हड्डियां बरामद की है। प्रथम दृष्टता पुलिस भी विकास गिरी का कंकाल मानते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि ​विकास गिरी ठेका लेकर पौध लगाने का कार्य करता था। हत्या को लेकर परिजनों ने संदेह जताते हुए पुलिस को कुछ नाम बताएं है।

Related Topics

Latest News