REWA : अपनी प्रेमिका को खुश करने रची खौफनाक साजिश, गला घोंटकर युवक की हत्या : ऐसे हुआ खुलासा
 Jun 26, 2020, 09:36 IST
                                    
                                 
   ऋतुराज द्विवेदी ,रीवा. माह भर पूर्व हुई युवक की अंधी हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए उसने सिर्फ खौफनाक साजिश रची  बल्कि उसे अंजाम दिया। एक दिन पूर्व आरोपी को पकड़ा था जिसने पूछताछ में हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
  
 
  
 
   
    
    
 
 
 
 |  | 
| ये भी पढ़े : मुंबई से आए दंपति समेत तीन कोरोना पॉजिटिव ,संक्रमित की संख्या हुई 46 : एक्टिव CASE 7 | 
   समान थाने के ललपा के समीप युवक का शव 27 मई की सुबह बरामद हुआ था। उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और शव को वहां फेंका गया था। इस हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को उसके कपड़ोंं में एक पत्र मिला था जिसमें चार लोगों के नाम लिखे हुए थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर मनोज साकेत निवासी शिकारगंज हाल मुकाम कोठी को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। 
 
 
  
 
   युवक दो साल पूर्व कोठी गांव में रहने आया था। यहां उसका एक लडक़ी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उक्त लडक़ी के साथ गांव के कुछ लडक़े छेडख़ानी करते थे जिसकी जानकारी उसने दी थी। उन लडक़ों को फंसाने और प्रेमिका को खुश करने के लिए उसने युवक की हत्या की साजिश रची और बड़ी सफाई से अंजाम भी दिया। पकड़े गए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। 
 
 
  
  ऐसे रची घटना की साजिश 
 
 
 
   26 मई को चिरहुला के समीप मनोज साकेत को संतोष त्यागी मिला था जिसने मनोज को अपनी समस्या बताते हुए कुछ दिन रुकने के लिए ठिकाना दिलाने की बात कही। यह सुनकर मनोज के दिमाग में खौफनाक साजिश तैयार हो गई। उसने युवक को कोठी गांव में ठिकाना दिलाने का झांसा दिया। वह उसे अपने साथ ललपा के मैदान में ले गया जहां दोनों ने शराब पी। धोखे से उसने संतोष त्यागी को ज्यादा शराब पिला दिया औ गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 
  
 
  
 
   
    
    
 
 
 
 |  | 
| ये भी पढ़े : रहस्यमय ढंग से लापता युवक का तालाब में मिला शव : जांच में जुटी पुलिस | 
 पत्र लिखकर युवक के जेब में डाली 
 
 
 
   मनोज साकेत ने प्रेमिका से छेडख़ानी करने वाले युवकों को फंसाने के उद्देश्य से एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें उसने छेडख़ानी करने वाले चारों लोगों के नाम लिख दिये थे। पत्र में उसने हत्या का इशारा उनके तरफ किया था ताकि वे फंस जाए और उसकी प्रेमिका खुश हो जाये। पुलिस ने जब उससे एक कागज में लिखवाकर हैण्ड राइटिंग मैच करवाई तो वह उसी की निकली। 
  
 
  
 
   
    
    
 
 
 
 |  | 
| ये भी पढ़े : विधायक सकलेचा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव ,संपर्क में आये रीवा के 8 विधायक हुए ISOLATE | 
 नैनी थाने में मृतक के खिलाफ दर्ज है मामला 
 
 
 
   मृतक संतोष त्यागी का पता चला लेकिन उसके परिजनों का पता नहीं चला है। आरोपी मनोज साकेत के मुताबिक संतोष के खिलाफ नैनी थाने में मामला दर्ज था और उसकी फरारी काटने के लिए वह रीवा आया था। उसके परिजनों की तलाश में पुलिस टीम नैनी जायेगी जहां उसके परिजनों की तलाश की जायेगी। 
 
 
  बलात्कार के मामले में वांटेड है आरोपी 
 
 
 
   इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी मनोज साकेत सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाने में बलात्कार के मामले में वांटेड था। मामला दर्ज होने के बाद वह जबलपुर अपने रिश्तेदार के यहां चला गया था। वहां से करीब दो साल पूर्व लौटकर रीवा आया और कोठी गांव में रहकर मजदूरी करने लगा था। उसके खिलाफ सीधी न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रामपुर नैकिन थाने को भी सूचना भेजी गई है।  
 
 
 
   युवक की अंधी हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस के हाथ लगा है जिसने अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए छेडख़ानी करने वाले युवकों को हत्या में फंसाने के उद्देश्य से हत्या की थी और उनके नाम का लेटर लिखकर मृतक के कपड़ों में डाल दिया था। घटना की जांच की जा रही है। 
 
 
  आबिद खान, एसपी रीवा 
 
 
 
 


