देश में कोरोना ने मचाया तांडव, एक दिन में 78,761 कोरोना पॉजिटिव CASE

 
 देश में कोरोना ने मचाया तांडव, एक दिन में 78,761 कोरोना पॉजिटिव CASE

नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण ने बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ ली है। अनलॉक 4 के लिए जारी गाइडलाइंस में 7 सितंबर से मेट्रो शुरू होने जा रही है, लेकिन भारत में कोरोना ने हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दुनिया में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड केस भारत में सामने आए हैं। एक दिन में 78,761 कोरोना पॉजिटिव केसों के साथ भारत में कोरोना मामलों की तादाद अब 35 लाख को क्रॉस कर गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 35,42,734 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 948 कोरोना मरीजों की मौत के बाद अब मृतकों की संख्या बढ़कर 63,498 हो गई है।
बीते कई दिनों से एक दिन में 75 हजार से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को 24 घंटे में कोरोना के 76,472 नए केस सामने आए थे, शुक्रवार को एक दिन में रिकॉर्ड 77,266 नए केस सामने आए थे।

मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ में हर दिन बन रहा नया रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश में शनिवार को ​1252 नए संक्रमित मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59 हजार 433 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि शनिवार को 943 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 45 हजार 396 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं प्रदेश में आज 17 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1323 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हजार 714 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में पहले के मुकाबले अब तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज कोरोना मरीजों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। शनिवार को पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 1513 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 709 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि आज 11 संक्रमितों की मौत हो गई है।
शनिवार को मिले कुल 1513 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 28746 हो गई है। इनमें से 15818 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 12666 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 262 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 630
दुर्ग- 187
राजनांदगांव- 66
बिलासपुर- 66
बस्तर- 59
धमतरी- 44
सुकमा- 43
जांजगीर- 41
रायगढ़- 61
महासमुंद- 34
कांकेर- 28
नारायणपुर- 23
कवर्धा- 21
बीजापुर- 21
गरियाबंद- 24
बालोद- 15
कोरिया- 15
बलौदाबाजार- 16
सरगुजा- 18
बेमेतरा- 26
मुंगेली- 30
जशपुर- 8
कोरबा- 20
दंतेवाड़ा- 4
सूरजपुर- 3
कोण्डागांव- 2
बलरामपुर-08



Related Topics

Latest News