महिला क्लर्क मर्डर मामले में नया मोड़ : आरोपी बॉयफ्रेंड कपिल शाह पुणे से गिरफ्तार; बोला- मैं उसे बहन जैसी मानता था फिर ....

 

महिला क्लर्क मर्डर मामले में नया मोड़ : आरोपी बॉयफ्रेंड कपिल शाह पुणे से गिरफ्तार;  बोला- मैं उसे बहन जैसी मानता था फिर ....

खंडवा नगर निगम की क्लर्क के मर्डर मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी कपिल शाह को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह रजनी को बहन मानता था और गलत जगह उसका रिश्ता तय होने से वह हताश था। पुलिस को कपिल पर ही शक है। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पहले पुणे से खंडवा आया था, तब रजनी उसे रेलवे स्टेशन से घर लाई थी। रजनी ने शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। विवाद बढ़ने पर पीठ और पेट में चाकू घोंप दिए। पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चाकू के वार के 27 निशान मिले हैं।

दिल दहला देने वाला मामला : पति ने अपनी ही पत्नी और बेटी पर किया धारदार हथियार से हमला, मौके पर ही मौत

इससे पहले पुलिस ने पूछताछ के लिए संदेही के बाप को भी बुरहानपुर से उठाया था। बुरहानपुर जिले की शिकारपुरा पुलिस उसे देर रात खंडवा लाई। उससे थाना शहर कोतवाली में लंबी पूछताछ चली। इस दौरान एडिशनल एसपी सीमा अलावा पहुंचीं। थोड़ी देर बाद एसपी विवेक सिंह भी थाने पहुंचे। मृतका के परिजनों ने कहा- आरोपी को फांसी की सजा हो। हम उसे सजा दिलाकर रहेंगे।

युवती के शरीर पर चाकू से किए 27 वार : BF को पकड़ने पुणे पहुंची पुलिस; पहले भी पहली प्रेमिका के लिए खुद को मारी थी गोली

कॉलेज पढ़ाई के लिए रिश्तेदार साथ रहती थी

रजनी मासरे खंडवा नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग में तृतीय श्रेणी कर्मचारी थी। पिता जयराम और परिवार पंधाना तहसील के गांव हेमगिर का रहने वाला है। रजनी का अगस्त 2021 में नगर पालिका सीधी से खंडवा ट्रांसफर हुआ था। खंडवा में रामनगर स्थित साईं मंदिर के पास किराए का मकान ले रखा था। साथ में दूर की रिश्तेदार राधिका रहती थी, जो कॉलेज की पढ़ाई कर रही है। घटना के समय वह कोचिंग गई हुई थी। घर लौटी तो मकान पर ताला लटका हुआ था। इस बारे में परिवार वालों को बताकर वह अपने गांव दीपला चली गई।

बेबस महिला की दर्द भरी कहानी : नागपुर से महिला को खरीदकर लाया और 16 महीने तक किया रेप, पेट में इंफेक्शन होने से हालत बिगड़े : फिर .....

संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखता है बॉयफ्रेंड

रजनी का बॉयफ्रेंड कपिल शाह पुणे में नौकरी करता है। वह मूल रूप से बुरहानपुर का रहने वाला है। दोनों का प्रेम-प्रसंग लंबे अरसे से है, जब रजनी ने नौकरी की शुरुआत बुरहानपुर नगर निगम से की थी। बताया जा रहा है कि रजनी अपने बॉयफ्रेंड कपिल से शादी करना चाहती थी, लेकिन कपिल संभ्रान्त परिवार से ताल्लुक रखता है। वह रजनी से शादी नहीं करना चाहता था।

दिल दहला देने वाली घटना : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के सिर को कुकर से कुचला फिर कैंची से किए कई वार..

फोन बंद आया तो मां गांव से खंडवा आई

शुक्रवार को कोचिंग से लौटी राधिका ने रजनी के परिवार वालों जानकारी दी थी कि मकान पर ताला लगा हुआ है। शाम को परिजन ने रजनी को फोन लगाया तो स्विच ऑफ बताया। शनिवार को रजनी की मां बसंती बाई अपने गांव हेमगिर से खंडवा आई, इधर-उधर देखा तो रजनी का स्कूटर 200 मीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मिला। अपने भाई के लड़के देवेंद्र उर्फ चिंटू को लेकर पुलिस थाने गई, जहां गुमशुदगी दर्ज कराई।

भाभी के साथ बड़े भाई ने किया रेप : 4 महीने में कई बार की ज्यादती

नल से पानी की जगह निकल रहा था खून

बेटी की तलाश में मां और ममेरा भाई किराये के मकान पर पहुंचे। यहां सामने ताला लटका हुआ था, ममेरे भाई देवेंद्र ने पीछे की ओर जाकर देखा तो दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो चारों ओर खून नजर आया। ताले पर भी खून के दाग लगे हुए थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो किचन के नल से लाल कलर का पानी टपक रहा था। इसके बाद पानी की टंकी में झांककर देखा तो युवती का शव नजर आया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो पेट और पीठ पर कई घाव नजर आए। रात को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

घूमने के बहाने घर ले जाकर खींचे आपत्तिजनक फोटो : अब ब्लैकमेल कर सहेलियों और दोस्तों को भी भेजे फोटो

बॉयफ्रेंड सिरफिरा, पहली प्रेमिका के लिए खुद को मारी थी गोली

कपिल के बारे में पुलिस ने बताया कि यह पहले भी बुरहानपुर में एक लड़की के प्रेम में साइको हो चुका था। लड़की की सगाई हो चुकी थी। कपिल ने इस बात को लेकर हंगामा किया था। उसने लड़की के परिजन को फंसाने के लिए हाथ पीछे रखकर खुद को गोली मार ली थी और इल्जाम उसके परिवार पर लगा दिया था।

Related Topics

Latest News