रेल यात्री के लिए जरूरी खबर : ये सात जोड़ी ट्रेनें हुई निरस्त : देखें नाम

 

रेल यात्री के लिए जरूरी खबर : ये सात जोड़ी ट्रेनें हुई निरस्त : देखें नाम

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मण्डल के रूपोंद-झलवारा रेलखण्ड पर तीसरी लाइन जोडऩे के लिए रूपोंद स्टेशन पर 6 फरवरी से 9 फरवरी तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग एवं 10 फरवरी से 13 फरवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कई गाडिय़ों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान पमरे से गुजरने वाली सात जोडी ट्रेनें भी निरस्त रहेगी।

भारत में तेजी से घट रहा कोरोना : 24 घंटे में एक लाख से कम केस सामने आए, 895 लोगों की गई जान

1- गाड़ी संख्या 22169/22170 रानी कमलापति-संतरागाछी- रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन- गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति से संतरागाछी सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 09.02.2022 और वापसी में गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी से रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 10.02.2022 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। यह गाड़ी पमरे के रानी कमलापति से प्रारंभ/टर्मिनेट होकर विदिशा, बीना, सागर, दमोह एवं कटनी मुड़वारा स्टेशनों से गुजरती है।

प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज : शादी का झांसा देकर 10 माह तक बनाए शारीरिक संबंध

2-गाड़ी संख्या 22909/22910 बलसाड़-पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस ट्रेन - गाड़ी संख्या 22909 बलसाड़-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस 10.02.2022 और वापसी में गाड़ी संख्या 22910 पुरी-बलसाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 13.02.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। यह गाड़ी पमरे के भोपाल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर एवं कटनी साऊथ स्टेशनों से होकर गुजरती है।

जानलेवा है सेल्फी का 'फितूर' : ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत: पुल पर सेल्फी लेने के चक्कर में गई जान

3- गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस- गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस 12.02.2022 को तथा गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 13.02.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। यह गाड़ी पमरे के कोटा, बारां, गुना, मालखेड़ी, सागर, दमोह एवं कटनी मुड़वारा स्टेशनों से होकर गुजरती है।

Lucknow-Agra Express पर रीवा के चार लोग हुए हादसे के शिकार; चाचा-भतीजे सहित मामा ने मौके में ही तोडा दम

4- गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन - गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग से निजामुद्दीन सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 11.02.2022 और वापसी में गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन से दुर्ग सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस 12.02.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। यह गाड़ी पमरे के कटनी मुड़वारा, दमोह एवं सागर स्टेशनों से होकर गुजरती हैं।

Lata Mangeshkar death : तिरंगे में लिपटकर आख‍िरी सफर के लिए रवाना हुईं लता : अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम

5- गाड़ी संख्या 18201/18202 दुर्ग-नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन- गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग से नवतनवा एक्सप्रेस 09.02.2022 एवं 11.02.2022 और वापसी में गाड़ी संख्या 18202 नवतनवा से दुर्ग एक्सप्रेस 11.02.2022 एवं 13.02.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। यह गाड़ी पमरे के कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है।

MP में CM शिवराज का बड़ा ऐलान : आज से शादी-समारोह पर 250 मेहमान बुलाने का प्रतिबंध हटा, अपनी क्षमता अनुसार कर सकेंगे आमंत्रित

6. गाड़ी संख्या 18203/18204 दुर्ग-कानपुर सेंट्रल-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन - गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग से कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 13.02.2022 और वापसी में गाड़ी संख्या 18204 कानपुर सेंट्रल से दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 14.02.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। यह गाड़ी पमरे के कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है।

शादी के 3 साल बाद भी दो लाख के लिए किया प्रताड़ित : अब पति समेत सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

7- गाड़ी संख्या 20471/20472 बीकानेर-पुरी-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस - गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 13.02.2022 को तथा गाड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 16.02.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। यह गाड़ी पमरे के सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, गुना, अशोक नगर, मुंगावली, सागर, दमोह एवं कटनी मुड़वारा स्टेशनों से होकर गुजरती है।

जज ने बना दी जोड़ी : ड्रामा, इमोशंस, एक्शन सब कुछ फिल्म सा, ये रील नहीं रियल लव स्टोरी है..

रेल प्रशासन ने यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत या असुविधा से बचने के लिए अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि यात्रियों को सफर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हों।

Related Topics

Latest News