MP : खूबसूरत बीवी दिलाने के बहाने ठगी: रजिस्ट्रेशन चार्ज भरते ही फ़ोन नंबर ब्लॉक, over age लोगों को बनाते थे निशाना, 11 राज्यों में 1400 लोगों से ठगी

 

MP : खूबसूरत बीवी दिलाने के बहाने ठगी: रजिस्ट्रेशन चार्ज भरते ही फ़ोन नंबर ब्लॉक, over age लोगों को बनाते थे निशाना, 11 राज्यों में 1400 लोगों से ठगी

ग्वालियर में क्राइम ब्रांच ने मैट्रिमोनियल साइट्स और कॉल सेंटर के जरिए ठगी करने वाली इंटरस्टेट गैंग को पकड़ा है। इनके पास मिले मोबाइल, सिमकार्ड, रजिस्टर और लैपटॉप से ऐसे खुलासे हुए हैं कि पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। यह गैंग ज्यादा उम्र (ओवरएज) के ऐसे लोगों को टारगेट करती थी, जिनकी शादी नहीं हुई हो। कॉल सेंटर में 15 से 19 साल की लड़कियों को कॉलिंग के लिए रखा गया था। इनकी मीठी और सुरीली आवाज के जरिए लोगों फंसाया जाता था।

ALSO READ MORE : poland border से सफल ऑपरेशन : यूक्रेन बॉर्डर पर छात्रों को टॉर्चर करने की खबर, इंडियन एम्बेसी ने गोलीबारी के बीच घुसकर 444 छात्र निकले

कुंवारों को फंसाने के लिए इस गैंग ने तीन फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट बना रखी थी। जहां पर पहले प्राइमरी डिटेल ली जाती थी। जैसे ही कोई यह जानकारी भरता तो उसकी उम्र देखकर उसके पास खूबसूरत दुल्हनों के प्रपोजल भेजे जाते। इसके लिए रजिस्ट्रेशन चार्ज भरने के लिए कहा जाता, जैसे ही वह राशि भरता तो मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया जाता।

MP : खूबसूरत बीवी दिलाने के बहाने ठगी: रजिस्ट्रेशन चार्ज भरते ही फ़ोन नंबर ब्लॉक, over age लोगों को बनाते थे निशाना, 11 राज्यों में 1400 लोगों से ठगी

ALSO READ MORE : Russia Ukraine War : रूसी गोलीबारी में गई भारतीय छात्र की जान : PUC में 97% अंक मिले, फिर भी नहीं मिली मेडिकल सीट, एजुकेशन सिस्टम पर पिता ने उठाए सवाल

11 राज्यों के करीब 1400 लोगों को ठगा

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद इस गैंग को पकड़ा। इस गिरोह ने उत्तर प्रदेश के एक रिटायर्ड TI को बुढ़ापे में हसीन दुल्हन दिलाने का सपना दिखाकर 5 हजार रुपए ठग लिए। इसके बाद उसके नंबर को ब्लॉक कर दिया। रिटायर्ड TI लगातार नंबर बदल-बदलकर कॉल सेंटर पर कॉल करता और पूछता- मेरा कुछ हुआ क्या? लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता। गैंग ने 11 राज्यों के करीब 1400 लोगों को अपना शिकार बनाया है।

ALSO READ MORE : Realme कल भारत में लॉन्च कर रहा अपनी Dizo Watch 2 Sports, 10 दिन के बैटरी बैकअप के साथ ये होगी कीमत ....

लोगों को फंसाने के लिए अपनाते ये तरीका

मैट्रिमोनियल साइट पर जैसे ही कोई अपना बायोडाटा अपडेट करता तो कॉल सेंटर से उसे कॉल किया जाता। उसे बताया जाता कि उसके लिए परफेक्ट मैच मिल गया है। कॉल सेंटर की लड़कियां शिकार से बात करती थीं। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा जाता था। किसी से 5 हजार तो किसी से 10 हजार रुपए ऑनलाइन पेमेंट लिया जाता था। रकम आते ही सामने वाले का नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था।

ALSO READ MORE : आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी और पत्नी : भरे गांव में पति ने दोनो को पेड़ से बांधकर की जमकर पिटाई

दूसरे राज्यों पर था गैंग का फोकस

गैंग छोटे-छोटे अमाउंट में ठगी करता था। बदनामी के डर से विक्टिम पुलिस में शिकायत नहीं करते थे। ग्वालियर में गैंग के तीन सेंटर चल रहे थे, इसलिए उन्होंने ग्वालियर, भिंड, मुरैना को टारगेट नहीं किया। गैंग मध्यप्रदेश के दूसरे शहरों के अलावा महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड के लोगों को टारगेट कर चुका है।

MP : खूबसूरत बीवी दिलाने के बहाने ठगी: रजिस्ट्रेशन चार्ज भरते ही फ़ोन नंबर ब्लॉक, over age लोगों को बनाते थे निशाना, 11 राज्यों में 1400 लोगों से ठगी

ALSO READ MORE : दर्दनाक घटना : पत्नी को निर्वस्त्र करके पीटता था पति; पत्नी ने पति की हत्या करके हाथ पैर काटकर फिंकवाए ,धड़ को घर में ही गाड़ दिया

35 से 45 साल के ओवरएज होते थे टारगेट

ठगों के निशाने पर ऐसे लोग होते थे, जिनकी शादी की उम्र निकल चुकी है। 35 साल से 45 साल के ओवरएज हो चुके लोग इनका सॉफ्ट टारगेट होते थे। इन्हें इसलिए टारगेट किया जाता था कि क्योंकि इनकी शादी नहीं हो रही होती थी। जब यह वेबसाइट पर आते थे, तो इनको एक सुंदर लड़की को फोटो दिखाई जाती थी। गैंग के 70% शिकार इसी एज ग्रुप के हैं।

ALSO READ MORE : देर रात Russia और Ukraine के बीच होगी बातचीत : स्पेशल फोर्स को हथियारों से लैस के निर्देश, अब तक 4,300 रूसी सैनिक मारे गए

सोशल मीडिया से चुराते थे लड़कियों के फोटो

गैंग अपने शिकार को फंसाने के लिए इंटरनेट, सोशल मीडिया अकाउंट से हसीन लड़के और लड़कियों के फोटो चोरी करके एलबम बनाते थे। इन्हीं फोटो को यूज कर वह लोगों को टारगेट करते थे। तीन कॉल सेंटर से पुलिस ने अंजलि बैस, नीलू गर्ग, अंजना डोंगरे, अतुल पाल, कोमल पखारिया और जयदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। इन सभी से रजिस्टर, लैपटॉप, 25 मोबाइल, 40 सिमकार्ड और तीन कम्प्यूटर मिले हैं।

Related Topics

Latest News