REWA : लखौरीबाग में परिवार के बीच बैठकर नास्ता करते मिला कोरोना पॉजिटिव छात्र : कांटेक्ट में 100 से अधिक लोगों की हिस्ट्री

 
REWA : लखौरीबाग में परिवार के बीच बैठकर नास्ता करते मिला कोरोना पॉजिटिव छात्र : कांटेक्ट में 100 से अधिक लोगों की हिस्ट्री

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा. जिले में कोरोना नियंत्रण से बाहर हो गया है। हर रोज संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद भी लोग दो गज की दूरी भूल गए हैं। हद तो तब हो गई। जबकि प्रशासन की सूचना के बाद भी शहर के लखौरीबाग में एक पॉजिटिव छात्र अपने परिवार के बीच बैठकर नास्ता कर रहा था। प्रशासन की नजर में लखौरीबाग में जिस परिसर में युवक रह रहा था वहां पर छात्र के संपर्क की लंबी फेहरिस्त है। देररात तक युवक के फस्ट कांटेक्ट में आए दो दर्जन संदिग्धों का सैंपल लिया गया है।


संजय गांधी अस्पताल में रविवार की सुबह न्यूरो सर्जन समेत तीन और डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक चिकित्सा स्टूडेंट की रिपोर्ट शामिल है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को अकेले हुजूर तहसील क्षेत्र में 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें लखौरी बाग के स्टूडेंट के साथ छह अन्य शामिल है। एक नेहरू नगर निवासी हैं जो हॉट पेसेंट एसजीएमच में इलाज के दौरान दो दिन पहले मौत हो गई है, आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि एक गोविंदगढ़ क्षेत्र का निवासी है। परिवार के लोगों से अलग रखा जाए।


हुजूर एसडीएम फरहीन खान ने मुताबिक लखौरीबाग निवासी स्टूडेंट के परिजनों को सूचना दी गई थी कि रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। परिवार के लोगों से अलग रखा जाए। आइसोलेट किया जाएगा। टीम स्टूडेंट को लेने पहुंची तो परिवार के बीच बैठकर नास्ता कर रहा था। स्टूडेंट की मां समेत परिवार के लोग विरोध करने लगे। बाद में समझाइस के बाद शांत हुए। देरशाम तक फस्ट सपंर्क आए परिवार लगभग डेढ़ दर्जन लोगों का सैंपल लिया गया है। इसके अलावा कैंपस में 100 से अधिक लोग रहते हैं। संभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। मेडिकल कालेज से जिला प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक जिले में शनिवार की शाम छह बजे से रविवार की शाम छह बजे तक कुल मिलाकर 14 नए संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


त्योंथर में लैब तकनीशियन समेत दो पॉजिटिव
जिले के त्योंथर में रविवार को दो और की रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। जिसमें एक त्योंथर सिविल अस्पताल का लैब तकनीशियन पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों के कांटेक्ट की लंबी लिस्ट है। फस्ट कांटेक्ट के अलावा दूसरे कांटेक्ट में आए संदिग्धो की लिस्ट तैयार की जा रही है।


एसजीएमच में मौत के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव
संजय गांधी अस्पताल में निमोनिया पीडि़त नेहरू नगर निवासी बुजुर्ग को भर्ती किया गया था। चिकित्सकों ने कोरोना संदिग्ध के रूप में सैंपल लिया। रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इलाज के दौरान रिपीर्ट में जांच निगेटिव हो गई। सीएमओ डॉ अतुल सिंह के मुताबिक इलाज के दौरान ही दूसरा सैंपल लिया गया। इस बीच हालत बिगडऩे पर बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। रविवार की सुबह रिपोर्ट आने के बाद कोरोना प्रोटोकाल के तहत नगर निगम के द्वारा दाहसंस्कार कर दिया गया। एसडीएम हुजूर के मुताबिक शव दो दिन तक मर्चुरी में रखा गया है। आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिजनों को आइसोलेट कर दिया गया है।



सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले समाचार 

















रीवा के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले समाचार 













रीवा जिले में एक साथ 15 लोगों की रिपोर्ट आई CORONA पॉजिटिव : संक्रमण की संख्या 82



REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें

रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com

Related Topics

Latest News