अब MP के रीवा जिले में इस MLA की पत्नी, नौकर हुये कोरोना पॉजिटिव : आकड़ा पहुँचा 272

 
अब MP के रीवा जिले में इस MLA की पत्नी,  नौकर हुये कोरोना पॉजिटिव : आकड़ा पहुँचा 272

ऋतुराज द्विवेदी, रीवा. जिले में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चैन को तोडऩे जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। संक्रमण बढऩे की गति इतनी तेज हो गई है कि बीते दो दिन से लगातार 30-30 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने लगी है। दो दिन के भीतर 60 लोग संक्रमित हो गए। जिससे प्रशासन की भागदौड़ बढ़ गई है। मंगलवार को देवतालाब विधायक गिरीश गौतम की पत्नी व नौकर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


संजय गांधी अस्पताल बना हॉट स्पॉट
जिले में मंगलवार की सुबह 17 पॉजिटिव आए व शाम छह बजे की रिपोर्ट बढकऱ 30 हो गई। जिसमें संजय गांधी अस्पताल में तीन डॉक्टर समेत पूर्व पार्षद भी पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा शहर में विंध्य हॉस्पिटल में डॉक्टर समेत स्टाप में 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चौरसिया नर्सिंग होम में भी स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में सिविल लाइंस थाना के दो आरक्षकों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह गोविंदगढ़ में स्टाफ नर्स के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी अलग-अलग जगहों को मिलाकर 10 की संख्या में मरीज मिले हैं। सभी के कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है।


दो आरक्षक निकले पॉजिटिव
शहर में अभी तक डॉक्टर, शिक्षक और रजिस्ट्री आफिस व नगर निगम कर्मचारी की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी। मंगलवार को सिविल लाइंस थाने के दो आरक्षक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस लाइन स्थित आवास को सील कर दिया गया है।


शिवनगर में पूर्व पार्षद पॉजिटिव
निकलाशहर के शिव नगर निवासी पूर्व पार्षद एवं समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष भी पॉजिटिव निकला। परिवार में 11 अन्य लोगों को भी संदिग्ध के रूप में सैंपल के लिए चिंहित किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि पूर्व पार्षद का कैंसर का इलाज भी चल रहा है। दो दिन पहले नगर निगम गए हुए थे। नगर निगम कर्मचारी के कांटेक्ट में आने के बाद पूर्व पार्षद की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।


जिले में कोरोना एक्टिव केस 147
मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार जिले में मंगलवार को 30 नए संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव केस 272 हो गई है। जिसमें एक्टिवस केस 147 हैं।


कोरोना केयर सेंटर में13 मरीज ठीक
शहर के चिरहुला कॉलोनी में स्थित पीएम आवास योजना में बनाए गए कोरोना केयर सेंटर पर कलेक्टर निरीक्षण करने पहुंचे। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर के मुताबिक शाम को 13 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक की जांच रिपीट की गई है। रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।



सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले समाचार 

















रीवा के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले समाचार 













रीवा जिले में एक साथ 15 लोगों की रिपोर्ट आई CORONA पॉजिटिव : संक्रमण की संख्या 82



REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें

रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com

Related Topics

Latest News