BHOPAL : स्वतंत्रता दिवस पर CM शिवराज ने की ये घोषणाएं

 
BHOPAL : स्वतंत्रता दिवस पर CM शिवराज ने की ये घोषणाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड परिसर के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने महिला विशेष सशस्त्र बल, जिला बल, शासकीय रेल पुलिस, विशेष शस्त्रबल हॉक फोर्स, एस.टी.एफ., नगर सेना, जेल विभाग और पुलिस बैंड की टुकड़ियों से सज्जित परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की ये प्रमुख घोषणाएं
- नि:शुल्क खाद्यान्न प्रदाय का महाअभियान आरंभ होगा।
- "मेधावी विद्यार्थी योजना" तथा सभी विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क पढ़ाई की व्यवस्था।
- मेधावी विद्यार्थियों को वितरित होंगे लैपटॉप।
- प्रदेश में प्रारंभ होंगे सर्वसुविधायुक्त व गुणवत्तापूर्ण "सीएम राइज स्कूल"
- महिला स्वसहायता समूहों को इस वर्ष 1300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण 4 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा।

- "एक जिला एक उत्पाद" के सिद्धांत पर होगी जिलों की ब्रांडिंग।
- बेटियों की पूजा से आरंभ होंगे शासकीय कार्यक्रम। बेटी बचाओ अभियान नए सिरे से प्रारंभ होगा।
- आदिवासियों एवं गरीबों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त कराने का अभियान। नियमों के विपरीत 15 अगस्त 2020 तक दिए गए ऋण शून्य होंगे। आवश्यक कानून लाया जाएगा।
- पुलिस कर्मियों के लिए भोपाल में बनेगा 50 बिस्तरीय सर्वसुविधायुक्त अस्पताल।
- 2023 तक 1 करोड़ नल कनेक्शन का लक्ष्य। हर घर तक नल के माध्यम से जल।
- सभी नागरिक सविधाएं ऑन लाइन उपलब्ध करायी जाएंगी।
- नर्मदा एक्सप्रेस-वे से नर्मदांचल में उद्योगों, ईको टूरिज्म और धार्मिक गतिविधियों को प्रोत्साहन।
- नए उद्योगों की स्थापना में सरलता के लिए "स्टार्ट योर बिजनिस इन थर्टी डेज" योजना प्रारंभ होगी।
- प्रदेश के नागरिकों का "सिंगल सिटीजन डाटाबेस" तैयार होगा।
- ग्रामीण जनता को उनके आवासीय भूखंड पर मालिकाना हक दिया जाएगा।
- कर्मचारियों को देय सभी लाभ दिए जाएंगे।
- कोरोना काल की तरह आगे भी गरीबों के लिए सस्ती बिजली।


मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले  समाचार 



















रीवा जिले के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले समाचार 














Related Topics

Latest News